चित्रकूट वॉटरफॉल में हादसा: पिकनिक के दौरान युवक डूबा, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोका
Accident at Chitrakoot Waterfall : बस्तर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकूट वॉटरफॉल (Accident at Chitrakoot Waterfall) के पास बड़ा हादसा हुआ। मिनी गोवा में पिकनिक मनाने आए युवकों में से एक 21 वर्षीय अभय नारायण सिंह पानी में नहाते समय डूब गया।
यह भी पढ़ें :- World Expo 2025 : छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल जापान और कोरिया के दौरे पर
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सात युवक मिनी गोवा पहुंचे थे। इसी दौरान अभय गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF और जिला बाढ़ बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। (Accident at Chitrakoot Waterfall)
टीम ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।



