Google Analytics —— Meta Pixel

बाइक से टकराकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत, 4 घायल

Accident in Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर में भीषण हादसा हुआ है। दरअसल, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास एक ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वैन में करीब 14 लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी वैन की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसे बाद वैन बेकाबू होकर कुएं में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार 14 में से 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा एक बाइक सवार और बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरे शख्स की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक: मुख्यमंत्री साय

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। SDERF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो रस्सियों के सहारे कुएं में उतरे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मौके पर क्रेन भी बुलाई गई, जिसकी मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकाला। टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एक-एक कर 11 शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है। (Accident in Mandsaur)

वैन के कुएं में गिरने के बाद मनोहर सिंह लोगों को बचाने कुएं में उतरा था, जिन्होंने 4 लोगों को कुएं से बाहर भी निकाला, लेकिन इस दौरान कुएं में बनी जहरीली गैस से उनकी मौत हो गई। 42 साल के मनोहर सिंह मंदसौर जिले के नारायणगढ़ के दोरवाड़ी के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी CM जगदीश देवड़ा भी पहुंचे थे। उन्होंने रेस्क्यू को लेकर टीम को जरूरी निर्देश दिए थे। CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। (Accident in Mandsaur)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंदसौर में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। (Accident in Mandsaur)

Back to top button
error: Content is protected !!