Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS अफसरों के तबादले, सुरुचि सिंह भिलाई नगर निगम की नई आयुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के नाम से जारी इस आदेश में कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को बदला गया है। 

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  •  रिमिजियुस एक्का (2011 बैच): संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • सुरुचि सिंह (2020 बैच): जिला पंचायत राजनांदगांव की CEO को अब भिलाई नगर पालिक निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

  • गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019 बैच): जिला पंचायत धमतरी के CEO को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर भेजा गया है।

  •  प्रतीक जैन (2020 बैच): जिला पंचायत बस्तर के CEO को जिला पंचायत कोरबा का नया CEO बनाया गया है।

  •  जयंत नाहटा (2021 बैच): जिला पंचायत दंतेवाड़ा के CEO अब जिला पंचायत धमतरी के CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) को मिली जिला पंचायत की कमान:

  •  एम. भार्गव (2023 बैच): SDM डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) को पदोन्नत करते हुए CEO जिला पंचायत दंतेवाड़ा बनाया गया है।

  •  तन्मय खन्ना (2023 बैच): SDM कटघोरा (कोरबा) को CEO जिला पंचायत बस्तर नियुक्त किया गया है।

  •  दुर्गा प्रसाद अधिकारी (2023 बैच): SDM घरघोड़ा (रायगढ़) को CEO जिला पंचायत राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के बाद कार्यभार मुक्त होने और नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :- अल-नीनो के खतरे पर केंद्र सरकार सतर्क, PMO में हुई हाई लेवल बैठक, 262 संवेदनशील जिलों पर निगरानी, किसानों के लिए ‘प्रगति’ मिशन भी लॉन्च

Back to top button
error: Content is protected !!