Tata Trust New Chairman Noel Tata : रतन टाटा के बाद नोएल टाटा चुने गए टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
Tata Trust New Chairman Noel Tata : नोएल टाटा-टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे. टाटा ट्रस्ट ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है. टाटा ट्रस्ट ने मुंबई में शुक्रवार यानि 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई बैठक के बाद नए उत्तराधिकारी का चयन किया. मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से नोएल टाटा का चयन हुआ। टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में फैसला हुआ. टाटा ग्रुप की मार्केट में लिस्टेड 29 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़े :- BangladeshCrown Stolen : मां काली का मुकुट हुआ चोरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था भेंट….
उत्तराधिकार पर चर्चा करने के लिए टाटा ट्रस्ट की आज मुंबई में बैठक हुई. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट (Tata Trust New Chairman Noel Tata ) का चेयरमैन बनाने पर मुहर लगी. यह बैठक टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और इस परोपकारी संगठन की प्रेरक शक्ति रहे रतन टाटा के 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन के बाद हुई. रतन टाटा को 10 अक्टूबर को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की थी.
कौन है नोएल टाटा?
वह टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं, जहां से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. 2010-11 में इस नियुक्ति के बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि नोएल को रतन टाटा के बाद टाटा समूह के प्रमुख के रूप में तैयार किया जा रहा है. टाटा इंटरनेशनल विदेशों में पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं के लिए टाटा समूह की शाखा है.
नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी (यूके) से ग्रेजुएशन किया है और फ्रांस में INSEAD से इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है. नोएल टाटा ने इससे पहले नेस्ले, यूके के साथ काम किया था. नोएल आयरिश नागरिक हैं और उनकी शादी पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े शेयरधारक थे. उनके तीन बच्चे हैं – लिआ, माया और नेविल। (Tata Trust New Chairman Noel Tata )
नोएल टाटा के पास है कई कंपनियों की कमान
नोएल टाटा पिछले 40 साल से टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं। मौजूदा समय में वो टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड के सदस्य हैं। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन हैं। साथ ही टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड में बतौर वाइस चेयरमैन अपनी सर्विसेज दे रहे हैं। नोएल टाटा अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक ट्रेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उनकी लीडरशिप में ट्रेंट का टर्नओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर पहुंच गया। बता दें कि नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।
माना जा रहा है कि टाटा ट्रस्ट की कमान ऐसे व्यक्ति को मिल सकती है, जिसके नाम के साथ टाटा जुड़ा हुआ है। ऐसे में नोएल टाटा ही विकल्प के तौर पर उभर कर आते हैं। मौजूदा समय में दो अन्य व्यक्ति भी टाटा ट्रस्ट के अहम सदस्य हैं। टीवीएस के वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह।



