अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति, ट्रंप ने किया ऐलान; होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की भी मंजूरी
US-Iran Peace Deal : पिछले करीब चार महीने से जारी तनाव और सैन्य टकराव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समझौते (US-Iran Peace Deal) पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच प्रारंभिक समझौता पूरा हो चुका है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि इस समझौते के तहत दुनिया के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। साथ ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी भी तत्काल प्रभाव से हटाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, इस समझौते में Pakistan और Qatar ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने कहा कि दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई पूरी तरह रोकने पर सहमति जताई है। इसमें लेबनान से जुड़ा विवाद भी शामिल है, जिसे लेकर पहले गंभीर मतभेद बने हुए थे।
बताया जा रहा है कि इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे। इससे पहले दोनों देशों के अधिकारी इस सप्ताह तकनीकी स्तर की वार्ता करेंगे।



