कांग्रेसियों के मन में PM नरेंद्र मोदी के लिए नफरत: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Kharge: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के PM मोदी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में बिल्कुल अरुचिकर और अपमानजनक बोलकर खुद को अपने नेताओं और अपनी पार्टी को मात दे दी। द्वेष का कड़वा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अनावश्यक रूप से PM मोदी को अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य मामलों में घसीटा। साथ ही कहा कि वे PM मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। इससे पता चलता है कि इन कांग्रेसियों के मन में PM मोदी से कितनी नफरत और डर है कि वे लगातार उन्हीं के बारे में सोच रहे हैं।
शाह ने कहा कि जहां तक खड़गे के स्वास्थ्य का सवाल है, मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वह लंबा, स्वस्थ जीवन जिएं। वह कई सालों तक जीवित रहें और 2047 तक एक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित एक रैली के दौरान 83 साल के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्होंने कहा था कि जब तक वे मोदी को हटाएंगे नहीं, जिंदा रहेंगे। खड़गे भाषण के दौरान बेहोश हो गए। इसके बाद उनके भाषण को रोक दिया गया। (Amit Shah on Kharge)
जम्मू-कश्मीर में कल वोटिंग
वहीं तबीयत ठीक होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे फिर वापस मंच पर आए और कहा कि मैं 83 साल का हो गया हूं, लेकिन इतना जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक मोदी को हटाएंगे नहीं, मैं जिंदा रहूंगा। आपकी बात सुनता रहूंगा। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बात रखता रहूंगा। इस पर शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी के नेताओं से ज्यादा शर्मनाक बयान देते हैं। हमारी प्रार्थना है कि वे कई सालों तक जीवित रहें। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कल वोटिंग का आखिरी दिन है। तीसरे चरण में 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित आएंगे। (Amit Shah on Kharge)



