Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : मिथुन राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़ कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : जीवन का आधार युवावस्था, यह होता हैं अनमोल समय : टेसूलाल धुरंधर

मिथुन राशि का 21 फरवरी तक कन्या विवाह योग प्रबल हैं। वर्षप्रारंभसे मध्य काल तकउत्तम प्रत्येक दृष्टी से सिद्ध होगा। अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु –वर्ष के पूर्वार्ध में राहू एवं शनि तथा उत्तरार्ध में शनि, गुरु केउपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें माह सितम्बर-अक्टूबर में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022  तक

मिथुन राशि वालों के लिए धन व वित्तीय लाभ का सूचक है। आप व्यापार व व्यवसाय में लाभ, कार्यालय में अधिकारपूर्ण पद, उद्यम में सफलता व अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुग्रह की आशा कर सकते हैं। यह लेखकों, प्रकाशकों, व्याख्याताओं व पुस्तकों के क्षेत्र से सम्बन्धित सभी के लिए अच्छा समय सिद्ध हो सकता है।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्छा समय है। आप कृषि भूमि या अन्च अचल सम्पत्ति क्रय करने के विषय में सोच सकते हैं। अविवाहित अपनी इच्छा के अनुरुप पात्र से विवाह के विषय में सोच सकते हैं और संतान की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह उचित समय है। आप सुदूर यात्रा पर जाने का मानस बना सकते हैं।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक ) 

इच्छाएँ पूर्ण न होने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। इधर – उधर भटकने से बचें क्योंकि इस विशेष समय में निराशा हाथ लगने की ही संभावना है। कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारी व घर पर बड़ों से विवाद में न पड़ें। किसी सुदूर स्थान पर स्थानान्तरण हो सकता है।

केतु  (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

असाधारण आशातीत धन लाभ हो सकता है तो दूसरी ओर अत्यधिक व्यय आपको अनावश्यक खर्चों को रोकने में अत्यंत कठिनाई होगी, विशेष रुप से यदि कृष्ण – पक्ष हो। यह व्यय संतान के कारण हो सकते हैं। फिर भी सामाजिक, राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित/कल्याण के क्षेत्र में इस दौरान अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। इस समय उधार या ऋण लेने से बचें। अपना उत्साह बनाए रहें क्योंकि कार्य के असफल होने या रुक जाने के कारण इस समय आपको गहरा मानसिक संताप पहुँचने की संभावना है।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023)

वित्तीय दृष्टि से यह समय विशेष शुभ है। आप धन के अन्तर्प्रवाह की आशा कर सकते हैं। विदेश यात्रा, समुद्र यात्रा व जलमार्गों से सम्बन्धित व्यापार आदि से अचानक आएगा। इस विशेष समय में आप भूमि, भवन व आभूषण क्रय कर सकते हैं।  घर में जीवन सुखमय होगा। जीवनसंगी रोग मुक्त होगा व उस पर स्वास्थ्य की चमक दिखाई देगी। यदि विवाह योग्य पुत्र – पुत्री है तो उपयुक्त पात्र से आप उनके विवाह की योजना बना सकते हैं। यदि कोई पुत्र या पुत्री रोग ग्रस्त हैं तो तीव्र गति से स्वास्थ्य लाभ करेगा।  सामाजिक , राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित/कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्छा समय है। आप समाज में और अधिक मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह समय कठिनाईपूर्ण है। आपका स्थानान्तरण हो सकता है व कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। शत्रुओं व अपने नीचे काम करने वाले सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपको इस समय धोखा दे सकते हैं। मानसिक रुप से आप पत्नी/पति व बच्चों के कारण व अन्य कारणों से भी अशान्त व व्यथित रह सकते हैं।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक )

काम-काज, व्यवसाय, व्यापार व किसी भी कार्यक्षेत्र विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा का योग है। इस समय वित्त के प्रति सावधानी बरतें व व्यय पर लगाम कसें।  स्वास्थ्य इन दिनों चिन्ता का कारण बन सकता है। आप किसी गम्भीर रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button