Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : सिंह राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : स्वदेशी अपनाएंगे तो बढ़ेगा रोजगार, देश में आयेगी खुशहाली, जानें कैसे अपनायें स्वदेशी : मेलाराम साहू

सिंह राशि का 21 फरवरी तक कन्या विवाह योग प्रबल हैं। वर्ष की प्रथम एवं अंतिम तिमाही श्रेष्ठ सफलता, उपलब्धिमयी रहेगीअनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु – वर्ष के पूर्वार्ध में केतु तथा उत्तरार्ध में गुरु, के उपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें माह जून-जुलाई में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022  तक)

सिंह राशि वाले अपने व्यापार व व्यवसाय में लाभ, कार्यालय में अधिकारपूर्ण पद, उद्यम में सफलता व अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुग्रह की आशा कर सकते हैं। लेखकों, प्रकाशकों, व्याख्याताओं व पुस्तकों के क्षेत्र से सम्बन्धित सभी के लिए अच्छा समय सिद्ध हो सकता है आपको सम्मान मिलने की संभावना है, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ती जाएगी। धार्मिक कृत्यों में सर्वोपरि रुचि होगी।।  धन व आर्थिक लाभ मानों हर ओर से, हर संभव स्त्रोत से प्रवाहित होकर आता रहेगा। आप कृषि भूमि या अन्च अचल सम्पत्ति क्रय करने के विषय में सोच सकते हैं। अविवाहित के विवाह योग हें । संतान की इच्छा रखने वालों के लिए समय है। यात्रा पर जाने का मानस बना सकते हैं।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक)

स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। सफलतापूर्वक काम सम्पन्न करने में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है। एकाग्रचित्त होकर काम करें व्यर्थ विवादों में न पड़ें। आपको राजकीय आक्रोश का सामना, मुकदमेबाजी में लिप्त होना पड़ सकता है।  वित्तीय मामलों पर विशेष नजर रखें, चोरों व व्यर्थ के खर्चों से सावधान रहें।  यात्रा की योजना फिलहाल टाल दें। परिवारजन व मित्रों से विवाद से दूर रहें क्योंकि इससे शत्रुता पनप सकती है।

केतु  (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

कार्यक्षेत्र में अपनी परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु आपको अतिरिक्त श्रम करना पड़ सकता है। वित्तीय दृष्टि से भी समय निर्विघ्न नहीं है। कुछ भी हो, भारी ऋण को विकल्प मानने की भूल न करें। अपनी भू सम्पत्ति हाथ से निकल सकती है।  इन दिनों आप रोगग्रस्त हो सकते हैं। यात्रा का योग है पर जितना संभव हो उतना बचें

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32)

प्रथम अर्धभाग यदि उत्तम रहा है तो दूसरे अर्धभाग में आपको इसकी विपरीत दशा भोगनी पड़ सकती है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। काम – काज में सहयोग के वातावरण की आशा कर सकते हैं क्योंकि उच्चाधिकारियों से आपके सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण रहेंगे। विशिष्ट व्यक्तियों से मैत्रीपूर्ण स्नेह सम्बन्धों के कारण आप लाभ की आशा कर सकते हैं। काम – काज में भी आपको नए अवसर व आयाम मिलने की संभावना है जिससे आपको और अधिक उत्तरदायित्व व और अधिकार मिलने की संभावना है।  घर पर आपका पति / पत्नी से झगड़ा संभव है। आपका किसी ऐसे स्थान पर स्थानान्तरण हो सकता है जो आपको पसन्द न हो। आपकी भोजन सम्बन्धी आदतों को कुछ कारणों से कष्ट झेलना पड़ सकता है। घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने की संभावना है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

आपको परिवार को भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रहों की परिवर्तनशीलता के कारण परिवार के सदस्यों को कठिनाईपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। अपने निकट व अंतरंग व्यक्तियों से तर्क – वितर्क न करें क्योंकि परिवार में नए शत्रु बन सकते हैं।

नि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक ) 

आमदनी सीमित रहेगी और उस पर भी छल – कपट व धोखाधड़ी से धन – हानि हो सकती है। ऋण लेने से बचें क्योंकि इस ऋण से मुक्ति मिलने में अत्यधिक समय लग सकता है।  काम – धंधे में भी अपनी ओर से और अधिक परिश्रम करना पडेगा।  यदि सेवारत /  किसी पद पर हैं तो उसकी गरिमा बनाए रखें, ऐसा कुछ न करं जो वह छिन जाय।  विद्यार्थियों को एकाग्रता से पढ़ाई करने में कठिनाई हो सकती है।  इस दौरान विदेश या लम्बी यात्रा पर जाएँगे। यात्रा पर जाने से बचें कष्ट /दु:खदायक सिद्ध होगी। स्थान परिवर्तन संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय मानसिक संतुलन बनाए रखना कठिन है। आपमें से अधिकांश में निरंतर मानसिक क्लेश व अशान्ति की भावना की संभावना है। किसी भी प्रकार के मुकदमे आदि से दूर रहना बुद्धिमानी होगी। यह मुकदमा अथवा चुना लड़ने हेतु अच्छा समय नहीं है।

Related Articles

Back to top button