Google Analytics —— Meta Pixel

मानव सेवा सबसे सर्वाेत्तम कार्य है: राज्यपाल रमेन डेका

Apna Ghar Ashram Godhi: राज्यपाल रमेन डेका शकुंतला गोपाल फाउंडेशन की ओर से असहाय, लावारिस और बीमार व्यक्तियों की देखभाल के लिए बनाए गए अपना घर आश्रम गोढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों से रूबरू हुए। राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपए आश्रम के लिए प्रदान किये। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि मानव की सेवा सबसे सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। आप लोग जो काम कर रहे है वह निस्वार्थ सेवा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे CM साय, कहा- सफलता के लिए ज्ञान ही बुनियाद

उन्होंने आश्रम के कार्यों में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की बात कही। आश्रम में रह रहे लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि वे सभी समाज का एक हिस्सा है। कल क्या हुआ और कल क्या होगा इसकी चिंता छोड़कर कर खुश रहिये। हमारे देश की परंपरा है कि जो अंतिम पंक्ति पर बैठा हुआ है, उसकी मदद के लिए भी लोग सामने आते है। अनुशासन के साथ रहते हुए आश्रम के नियमों का पालन करे और एक-दूसरे की मदद करें। उन्होंने आश्रम के लिए जरूरत के अनुसार सहयोग करने की बात कही। स्वागत भाषण के दौरान अपना घर आश्रम के संस्थापक गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। (Apna Ghar Ashram Godhi)

आश्रम के संस्थापक ने बताया कि सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन स्थानों में घुमने वाले लावारिस, असहाय, बीमार व्यक्तियों को आश्रम में लाकर उनकी देखभाल की जाती है। स्थापना से लेकर अब तक आश्रम में 260 लोगों का पुर्नवास किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने आश्रम में निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए रिम्स अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. के. के. वाधवा को सम्मानित किया। उन्होंने संस्था परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर शकुंतला गोपाल फाउंडेशन की चेयरमेन शकुंतला अग्रवाल, सुधीर सुल्तानिया समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी और वहां निवास कर रहे प्रभुजन उपस्थित थे। (Apna Ghar Ashram Godhi)

Back to top button
error: Content is protected !!