Nehru Memorial : नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने की दी मंजूरी, अब कहलाया जाएगा पीएम संग्रहालय

Nehru Memorial : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि बीती 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसोइटी किया गया था।

यह भी पढ़े : Horoscope 1 September 2023: क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

जून 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी की बैठक हुई थी, जिसमें नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नाम बदलने को अमली जामा पहनाया गया। अब राष्ट्रपति ने इस पर फाइलन मुहर लगा दी है।

जानिए कैसे (Nehru Memorial) बदला नाम

आपको बता दें कि तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास हुआ करता था। बाद में इस परिसर को संग्रहालय (Nehru Memorial) में बदल दिया गया और नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में इस देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित संग्रहालय बनाने का विचार दिया था। जिसके बाद से प्रधानमंत्री के विचार को नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद ने मंजूर कर लिया था। वहीं साल 2022 में सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित कार्यालय बनकर तैयार हुआ था और उसी साल अप्रैल में इसे जनता के लिए खोला गया।

PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया

आपतो बता दें कि केंद्र सरकार ने PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। अब इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उराध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री, अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल सोसाइटी के सदस्य होंगे।

Related Articles

Back to top button