Asia Cup 2022: कल से होगा एशिया कप का आगाज, 28 अगस्त को भारत-पाक के बीच मुकाबला

Asia Cup 2022: एशिया कप का आयोजन 4 साल के बाद फिर से किया जा रहा है। 27 अगस्त से क्रिकेट के महामुकाबले की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल 11 सितंबर को होगा। बता दें कि एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहली बार ये टूर्नामेंट UAE में खेला गया था। टीम इंडिया पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं श्रीलंका ने 5 बार ये ट्रॉफी जीती है। साल 2016 में सिर्फ एक बार T-20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में किया गया था।

यह भी पढ़ें:- Ghulam Nabi Azad resigned: गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी पर लगाए आरोप

T-20 वर्ल्ड कप 2016 की तैयारी को देखते हुए इस एशिया कप को T-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस एशिया कप में टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। इस साल भी T-20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में उसकी ही तैयारी के लिए एशिया कप का आयोजन T-20 फॉर्मेट में किया जा रहा है। एशिया कप का आयोजन UAE में किया जा रहा है, लेकिन इसका होस्ट श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड होगा। पहले श्रीलंका में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक हालात खराब होने कारण इसे UAE में शिफ्ट कर दिया गया है। एशिया कप के सबसे सफल खिलाड़ियों की बात करें तो श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 25 मैचों में 1220 रन बनाए हैं। वहीं श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा सिर्फ 14 मैचों में 20.55 की औसत से कुल 29 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। (Asia Cup 2022)

Asia Cup 2022
Asia Cup 2022

जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग है। जबकि दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है। भारत, पाकिस्तान की टीम इस मेगा टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। 2018 में जब आखिरी बार ये टूर्नामेंट खेला गया था, तब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। पाकिस्तान की टीम भी इस बार मजबूत लग रही है। टीम के पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं टीम इंडिया के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी किसी मैच का पासा पलट सकते हैं। (Asia Cup 2022)

भारत और पाकिस्तान 1984 से 2018 तक एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ 14 बार खेल चुके हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। बाकी के 13 मैचों में भारत ने 8 बार और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास एशिया कप 2022 के प्रसारण अधिकार हैं। टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच के मैच को देखने के लिए काफी क्रेज रहता है। लोग अपना काम छोड़कर मैच देखने बैठ जाते हैं। (Asia Cup 2022)

Related Articles

Back to top button