Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा एशिया कप, पाकिस्तान में नहीं होगा इंडिया का एक भी मैच

Asia Cup 2023 Update: एशिया कप 2023 के लिए जगह और तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक मैच 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एक दिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे। जबकि बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- मानहानि केस में कर्नाटक के CM, डिप्टी CM और राहुल गांधी को समन जारी, पढ़ें पूरी खबर

शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान Vs नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान Vs बांग्लादेश, अफगानिस्तान Vs श्रीलंका और बांग्लादेश Vs श्रीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा। 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे इसकी जानकारी अभी फिलहाल सामने नहीं आई है। (Asia Cup 2023 Update)

श्रीलंका में ग्रुप स्टेज से भारत Vs पाकिस्तान और भारत Vs नेपाल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे। बता दें कि एशिया कप के मौजूदा सीजन की मेजबानी विवादों में रही है। ACC ने इसके आयोजन का जिम्मा पाकिस्तान को दिया था, लेकिन ACC प्रेसिडेंट और BCCI सचिव जय शाह ने पाकिस्तान में भारतीय टीम भेजने से इनकार कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में टीम भेजने से इनकार कर दिया। (Asia Cup 2023 Update)

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के कैलेंडर में 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने कैलेंडर जारी होते ही ये साफ कर दिया था कि टीम इंडिया खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI ने एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं माना।हालांकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव भी दिया था। हाइब्रिड मॉडल के मुताबिक भारत के मैच पाकिस्तान के अलावा किसी और देश में करा दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी पाकिस्तान के बाहर होगा। वहीं पाकिस्तान के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!