त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव, आचार संहिता हुई लागू

Assembly Election 2023 : चुनाव आयोग ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान कर दिया है । चुनाव आयोग ने आज त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने आज बुधवार को दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आम चुनावों की घोषणा की है। तीनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया कीर्तिमान, साल दर साल टूटता रिकॉर्ड: भगत

Assembly Election 2023 : तीनों राज्यों के चुनाव की तारीख

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान कर दिया। तीनों राज्यों में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। तो वहीं, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में 2 मार्च को नतीजे आएंगे।

त्रिपुरा में जहां बीजेपी की सरकार है, तो वहीं मेघालय और नगालैंड में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है। तीनों राज्यों में पिछले साल फरवरी में ही वोटिंग हुई थी। तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा चाहिए।

Assembly Election 2023 : राज्यों में कितने मतदाता

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें – 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 मतदाता 80+ और 31,700 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। प्रत्येक राज्य में 60 सीटों के लिए चुनाव निर्धारित हैं।

9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन

सीईसी ने कहा कि इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज़्यादा रही है। महिला वोटरों की संख्या भी ज़्यादा है। हम 11 से 14 जनवरी तक तीनों राज्यों के दौरे पर थे। हमने उन लोगों के लिए एडवांस नोटिस का प्रावधान बनाया है। जो 17 के हो गए हैं, लेकिन 18 साल के नहीं हुए हैं। ताकि 18 साल का होते ही उन्हें वोटर कार्ड मिल जाए और उनका नाम जुड़ जाए। इन तीनों राज्यों में ऐसे 10 हज़ार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। तीनों राज्यों में 9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें 376 ऐसे होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें : CM भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल, इस क्षेत्र में पुस्तकालय बनकर तैयार

मार्च 2023 में समाप्त हो रहा कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।

Related Articles

Back to top button