Delhi Water Crisis: आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन खत्म, मालीवाल ने कसा तंज, कहा – झूठ बोलकर नहीं मिलती अनशन की शक्ति
Delhi Water Crisis : दिल्ली में पानी की किल्लत (Delhi Water Crisis) को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी मार्लेना की तबीयत बिगड़ गई है. उनका लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आतिशी के स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन खत्म कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें:- AFG vs BAN T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया का खेल खत्म
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन पर निशाना साधा और अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्यराह के लिए ताकत संघर्ष से आती है, न कि लोगों के बारे में बुरा बोलने और झूठ बोलने से। सोशल मीडिया एक्स पर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि आतिशी जी, गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है। मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फाँसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना।
मालीवाल ने कहा कि संघर्ष की राह बहुत मुश्किल होती है। कई साल ज़मीन पे संघर्ष करके ही अनशन करने की शक्ति हासिल होती है। दूसरों के बारे में पूरा दिन झूठी और गंदी बातें बोलके नहीं। ख़ैर, आशा है जल्द आप का स्वास्थ्य ठीक होगा और आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन समाप्त हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी। आतिशी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा जलसंकट के बीच दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रही थीं। (Delhi Water Crisis)



