मानहानि केस में कर्नाटक के CM, डिप्टी CM और राहुल गांधी को समन जारी, पढ़ें पूरी खबर

Siddaramaiah Shivakumar Rahul: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ मानहानि मामले में समन जारी किया है। दरअसल, कर्नाटक BJP के सचिव एस केशव प्रसाद ने शिकायत की थी कि कांग्रेस ने विज्ञापनों में झूठे दावे किए, जिनसे भाजपा की इमेज खराब हुई। उन्होंने शिकायत में कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले 5 मई को बड़े अखबारों में विज्ञापन दिए थे। इनमें कांग्रेस ने दावा किया गया था कि भाजपा सरकार 40% कमीशन लेती है और इसने पिछले 4 सालों में 1.5 लाख करोड़ लूटे हैं।

यह भी पढ़ें:- आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, सतनामी समाज के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ये दावे आधारहीन, पूर्वाग्रही और मानहानि करने वाले हैं। बेंगलुरु के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ये समन जारी किए हैं। कोर्ट ने मामले में मानहानि और मानहानि के लिए सजा के तहत संज्ञान लिया है। साथ ही शुरुआती बयान दर्ज करने के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है। ये स्पेशल कोर्ट मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के क्रिमिनल मामलों को देखती है। कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 40% कमीशन लेने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान में इस मुद्दे को प्रमुखता से उछाला था। (Siddaramaiah Shivakumar Rahul)

वहीं राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तब उनके मंच पर चारों तरफ कर्नाटक के 40% कमीशन लेने वाले नेता खड़े रहते हैं। भाजपा को 40 नंबर अच्छा लगता है। इस बार आप लोग इनको 40 सीटें दीजिएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक की भाजपा सरकार को 40% कमीशन वाली सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने जनता को बेशर्मी और बेरहमी से लूटा। प्रधानमंत्री को भी कई लोगों ने यहां की सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्‌ठी लिखी, लेकिन PM चुप रहे। इस अभियान का कांग्रेस को चुनाव में खासा फायदा मिला था। साथ ही कांग्रेस सत्ता में आ गई। (Siddaramaiah Shivakumar Rahul)

Related Articles

Back to top button