Google Analytics —— Meta Pixel

अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला

Australia in Semi Finals: वर्ल्ड कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक डबल सेंचुरी के दम पर अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया है। 91 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने 292 रन का टारगेट हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैक्सवेल ने गंभीर चोट के बाद भी 201 रन की नाबाद पारी खेली और जीत तक मैदान पर डटे रहे। कंगारू टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में लगातार छठा मैच जीता। इस जीत से तय हो गया कि अब उनका नॉकआउट मैच साउथ अफ्रीका से ही होगा।साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 8 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हैं। दोनों पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 और नंबर-3 पोजिशन पर हैं।

यह भी पढ़ें:- पोस्टिंग मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नंबर-2 और नंबर-3 टीम के बीच ही होगा। पहला सेमीफाइनल नंबर-1 और नंबर-4 पोजिशन की टीम के बीच होगा। नंबर-1 पर टीम इंडिया फिनिश कर रही है। वहीं नंबर-4 पोजिशन की टीम अब तक तय नहीं है।वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ही मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले ही मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हरा दिया। 2 लगातार हार के बाद कंगारू टीम ने कमबैक किया और 6 मैच जीत लिए। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट, पाकिस्तान को 62 रन, नीदरलैंड को 309 रन, न्यूजीलैंड को 5 रन, इंग्लैंड को 33 रन और अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया। (Australia in Semi Finals)

कंगारू टीम ने 12 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह

लगातार 6 जीत के साथ ही टीम ने 12 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम का आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को बांग्लादेश से होगा। इसे हारने या जीतने पर भी टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे या तीसरे नंबर पर ही रहेगी। साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट की सेकेंड बेस्ट टीम बनकर उभरी है। टीम ने पहले ही मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 428 रन बनाकर 102 रन से जीत दर्ज की। टीम के 3 बैटर्स ने मैच में सेंचुरी लगाई। फिर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाया, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ टीम रन चेज में बिखर कर 38 रन से मैच हार गई। डच टीम से हार के बाद भी साउथ अफ्रीका ने कमबैक किया और टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 229 और बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। (Australia in Semi Finals)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल

टीम पहले बैटिंग करते हुए 4 मैच जीत चुकी थी। उनका अगला मैच पाकिस्तान से हुआ। टीम ने यहां चेज किया और डेथ ओवर्स तक गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को एक विकेट से जीत मिली। लगातार 3 जीत के बाद टीम ने टेबल टॉपर न्यूजीलैंड को 190 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। 7 में से 6 मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका का सामना मेजबान भारत से हुआ। टीम को यहां पहले बॉलिंग करने का मौका मिला और भारत ने उनके खिलाफ 326 रन बनाए। कोलकाता की पिच पर टीम रन चेज में बिखर गई और 243 रन से मुकाबला हार गई। 8 मैचों में 6 जीत से 12 अंक लेकर टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को अफगानिस्तान से होगा। इसे जीतने या हारने की स्थिति में भी टीम दूसरे या तीसरे नंबर की पोजिशन पर ही फिनिश करेगी। (Australia in Semi Finals)

मुंबई में 15 नवंबर और कोलकाता में 16 नवंबर को सेमीफाइनल 

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल हुआ तो मैच कोलकाता में होगा। इस सिचुएशन में साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच मुंबई में खेला जाएगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान में सेमीफाइनल हुआ तो मैच मुंबई में होगा। इस सिचुएशन में साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रलिया मैच कोलकाता में खेला जाएगा। ICC ने ये शेड्यूलिंग सिक्योरिटी कारणों से की है। मुंबई में सेमीफाइनल 15 नवंबर और कोलकाता में 16 नवंबर को होगा। मुंबई में ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे खेले हैं। टीम को 4 में जीत और महज 2 में हार मिली। अफगानिस्तान को भी टीम ने मुंबई में ही हराया। जबकि साउथ अफ्रीका ने भी मुंबई में 6 ही वनडे खेले, लेकिन उन्हें 3 में जीत और 3 में ही हार मिली।  (Australia in Semi Finals)

पिछले 2 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को ही जीत मिली

कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 3 ही वनडे खेले, उन्हें 2 में जीत और एक में हार मिली। जबकि साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 5 वनडे खेले, 3 में टीम को हार और 2 में जीत मिली। मेजबान भारत ने भी टीम को इसी मैदान पर 243 रन से हराया था। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 3-3 में दोनों ही टीमों को जीत मिली। जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 1999 और 2007 में भी दोनों का सामना नॉकआउट में हुआ था। 1999 का मुकाबला टाई रहा, लेकिन ग्रुप स्टेज में जीत के कारण ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में जगह मिली थी। जबकि 2007 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में हुए पिछले 2 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को ही जीत मिली है। (Australia in Semi Finals)

सेमीफाइनल में होगा कांटे का टक्कर

वर्ल्ड कप के अलावा भी वनडे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका में दोनों के बीच 5 वनडे की सीरीज हुई थी। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही साउथ अफ्रीका ने 438 रन का सबसे बड़ा रन चेज किया था। इतना ही नहीं दोनों टीमों ने वनडे में 3 टाई मुकाबले भी खेले हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 109 मैच खेले गए हैं। 50 में ऑस्ट्रेलिया और 55 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। 3 मैच टाई रहे। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। इसी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया है। ऐसे में मुकाबला कांटे का होगा। (Australia in Semi Finals)

Back to top button
error: Content is protected !!