CM भूपेश बघेल ने बेलतरा में की भेंट-मुलाकात, सौगातों का खोला पिटारा

CM Beltara Bhet Mulaqat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 12 मई को क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकासकार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 22 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक राशि के 27 विकासकार्यों का लोकार्पण और 154 करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा राशि के 19 विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस तरह कुल 177 करोड़ 45 लाख रूपए से  ज्यादा राशि के 46 विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें:- RBI MCQ Quiz : भारतीय रिज़र्व बैंक ने आयोजित की क्विज़ प्रतियोगिता

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए टी 13 से लछनपुर लंबाई 4.17 किमी सड़क नवीनीकरण कार्य, सीपत बेलतरा से बाम्हू लंबाई 2.15 किमी, परसाही रोड से उरैहापारा लंबाई 2.50 किमी, पथरा पाल से बाका लंबाई 9.007 किमी, टी 04 बहतराई परसाही रोड लंबाई 6.40 किमी, एल 091 से सरवन देवरी लंबाई 3.92 किमी, उच्चभटठी से निपनिया लंबाई 1.33 किमी कार्य का लोकार्पण किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। (CM Beltara Bhet Mulaqat)

CM भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं

  • ग्राम पंचायत बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
  • बेलतरा और भादी में मंगल भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी।
  • ग्राम पंचायत सेलर और लिंगियाडीह के शासकीय हाईस्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत खैरा डगनिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • खूंटाघाट से मस्तूरी नहर के किनारे सड़क सुधार कार्य कराएंगे।
  • नवीन प्राथमिक शाला सलखा के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा।
  • बांका में स्कूल अहाता और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
  • गिधौरी में उचित मूल्य दुकान खोली जाएगी। (CM Beltara Bhet Mulaqat)
  • ग्राम पंचायत बरतोरी में रीपा सेंटर खोला जाएगा।
  • ग्राम पंचायत अकलतरी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। 
  • ग्राम पंचायत लखराम में पशु डिस्पोजल सेंटर खोला जाएगा।
  • हाई स्कूल मोपका का उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल में। (CM Beltara Bhet Mulaqat)
  • खूंटाघाट के समीप ग्राम पंचायत जाली में लिफ्ट इरीगेशन और मोपका स्कूल के उन्नयन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button