Google Analytics —— Meta Pixel

मुझे गिरफ्तार करने के लिए साजिश कर रही सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Baghel on CBI FIR: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप को लेकर सियासत जारी है। इस बीच CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसे लेकर पूर्व CM बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दौरान 74 से ज्यादा FIR दर्ज हुए हैं। 200 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद ED आई, जिसने अपना काम किया। सरकार बदलने के बाद ED ने मामला EOW को सौंपा। EOW ने मामला CBI को सौंप दी। CBI ने मुझे भी आरोपी बनाया है। ये FIR 18 दिसंबर 2024 का है। गैम्बलिंग को लेकर भारत सरकार के पास कोई कानून नहीं है। 1867 गैम्बलिंग एक्ट अंग्रेजों का कानून है।

यह भी पढ़ें:- Trump Tariff Impact : ट्रंप के टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, एशियाई बाजार धराशायी

पूर्व CM भूपेश बघेल ने पूछा कि सरकार ऑनलाइन गैम्बलिंग को लीगल मानती है या इलीगल। लीगल मानती है तो प्रोटेक्शन मनी का सवाल नहीं उठता। अगर इलीगल है तो कार्रवाई क्यों नही कर रहे हैं। चुनाव के ठीक पहले शुभम सोनी का वीडियो वायरल हुआ। इससे पहले होटल में असीम दास की गिरफ्तारी होती है और वीडियो भाजपा दफ्तर से जारी होता है। शुभम सोनी ने दुबई में काउंसलिंग के ऑफिस में जाकर बयान दिया। आखिर उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। काउंसिल कहता है कि शुभम के बयान की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। (Baghel on CBI FIR)

कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किया जिक्र

पूर्व CM बघेल ने आगे कहा कि FIR में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल का नाम है। शुभम ने वीडियो में खुद को एप का मालिक होने का दावा किया तो FIR में कहीं भी शुभम सोनी का नाम क्यो नहीं है। शुभम अचानक आते हैं और 508 करोड़ का जिक्र करते हैं। FIR में उसका नाम ही नहीं है। शुभम के कहने में मुझे आरोपी बनाया। उसी शुभम का कोई अता-पता नहीं। प्रदीप मिश्रा दुबई में प्रवचन करते हैं, जहां सौरभ चंद्राकर उनके साथ होते हैं, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं की जाती है। (Baghel on CBI FIR)

मुझे गिरफ्तार करने की साजिश: बघेल

बघेल ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने की मंशा से यह FIR दर्ज की गई है, लेकिन भूपेश बघेल डरता नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शीर्ष नेताओं को इसकी जानकारी दूंगा। मुझे फंसाने की पूरी कोशिश हो रही है। PM नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आने से पहले मेरे घर पर रेड हुई। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले 18 दिसंबर 2024 का FIR सामने आया है। वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार केंद्रीय एजेंसी से डराना चाह रही है। भूपेश बघेल का नाम 6वें नंबर के FIR में दर्ज है। मुख्य सरगना का नाम 8वें नंबर में दर्ज है। सरकार मुख्य आरोपी को बचाने का काम कर रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। बैज ने पूछा कि आखिर महादेव एप बंद क्यों नहीं हुआ है। किन नेताओं को के पास कमीशन जा रहा है। (Baghel on CBI FIR)

कैबिनेट मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार

बैज ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की साजिशें न पहले चली थीं, न अब चलेंगी। तानाशाह सरकार ने सत्ता के नशे में भूपेश बघेल जी पर फर्जी FIR दर्ज करवाई है, लेकिन याद रखो-कांग्रेस डरने वालों में से नहीं। लोकतंत्र को कुचलने की हर चाल का जवाब जनता देगी। जो सरकार अपने विरोधियों को दबाने के लिए एजेंसियों का सहारा ले, उसकी कमजोरी जगजाहिर हो जाती है। इन साजिशों का जवाब चुनावी मैदान में जनता देगी। इस पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कितना भी ताकतवर व्यक्ति क्यों ना हो, कानून से बड़ा कोई नहीं है। पावर का दुरुपयोग करके ऐसा काम करेंगे तो कार्रवाई सुनिश्चित है। कांग्रेस को खुश होना चाहिए। जांच में सहयोग करना चाहिए। सभी प्रकार के घोटाले को सरकार मॉनिटर कर रही है। (Baghel on CBI FIR)

Back to top button
error: Content is protected !!