Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में गाजर-मूली की तरह रोज काटे जा रहे इंसान: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Sai Government: छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाजर-मूली की तरह रोज इंसान काटे जा रहे हैं। हम सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। लड़ रहे हैं। साथ ही आवाज उठा रहे हैं,  लेकिन इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राजधानी रायपुर सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कोई जगह सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ को भाजपा ने अपराध का गढ़ बना दिया है। राजधानी का मरीन ड्राइव भी सुरक्षित नहीं है। यहां सरकार हैं भी की नहीं? 

यह भी पढ़ें:- रायपुर में CAF जवान के साथ मारपीट, कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा

PCC चीफ बैज ने कहा कि राजधानी के बस स्टैंड, मरीन ड्राइव जैसे व्यस्त और सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके भी भाजपा शासन में अपराध का केंद्र बन चुके हैं। भाजपा सरकार की नाकामी ने अपराधियों के मनोबल को और बढ़ाया है। आखिर यह भय कब खत्म होगा ? छत्तीसगढ़ की राजधानी अपराध की राजधानी बन चुकी है और छत्तीसगढ़ सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल है। फैमली और यंगस्टर लोगों के मनोरंजन का केंद्र तेलीबांधा तालाब यानी मरीन ड्राइव अब जुर्म का अड्डा बन चुका है। प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं और विष्णुदेव सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। (Baij on Sai Government)

अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही सरकार: बैज

कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस होने के बाद भी फील्ड में कसावट नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री को सीधा-सीधा गृहमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। अपराध अगर कम नहीं हो रहे तो गृहमंत्री का होना नहीं होना एक बराबर है। कवर्धा के कलेक्टर और SP को हटाने की जगह होम मिनिस्टर को हटाना चाहिए। बीजेपी की सदस्यता अभियान के तहत ‘मोर बूथ मोर अभियान’ की शुरुआत पर भी बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये बूथ में जाने से अच्छा ऑफिस में बैठकर कानून व्यवस्था और प्रशासन को दुरुस्त करते। सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। एक्सीडेंटल सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ जल रहा है। (Baij on Sai Government)

अपराधियों पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं: बैज

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस निर्दोषों को जेल भेज रही है और अपराधियों पर इनका कोई कंट्रोल नहीं है। इससे यही लगता है कि अपराधियों को भाजपा का संरक्षण है। कवर्धा के लोहारीडीह की घटना में गृहमंत्री की लापरवाही और पुलिस की बर्बरता ने पूरी मानवता को शर्मशार किया है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें न्याय दिलवा कर रहेंगे। बिलासपुर के कोटा में सरेआम चाकूबाजी से युवक की मौत हो गई। RSS प्रदेश के दंगा गृहमंत्री की क्लास लगा रही है। कह रही है फजीहत करना बंद करो, लेकिन उनकी व्यवस्था में न्याय माने कवर्धा के मरीन ड्राइव से लेकर कोटा तक मौत। (Baij on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!