Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों का शांति वार्ता पत्र वाहवाही लूटने के लिए सरकार का प्रोपेगेंडा तो नहीं: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Shanti Varta: नक्सलियों के शांति वार्ता के पत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता के लिए नक्सलियों की ओर से ठोस निर्णय आया है तो सरकार को उसे पर विचार करना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए प्रोपेगेंडा कर रही है। नक्सली किस स्थिति पर शांति वार्ता करना चाहते हैं। शांति वार्ता का मकसद क्या है, इस पर सरकार क्या सोचती है, यह निर्णय सरकार को करना है। बस्तर की शांति के लिए क्या बेहतर हो सकता है, उसका निर्णय सरकार को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले शांति वार्ता को तैयार नक्सली, सेंट्रल कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट

बैज ने कहा कि यह बस्तर का उपयोग कर अपनी वाहवाही लूटने के लिए सरकार का प्रोपेगेंडा तो नहीं है। अगर नक्सलियों की ओर से ठोस निर्णय है तो सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बस्तर में शांति की पहल पर सरकार को गंभीर रहना चाहिए। आदिवासी हित को देखकर सरकार को निर्णय करना चाहिए। प्रस्ताव अगर ऑथेंटिक है तो कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। पहल दोनों तरफ से होती है, सरकार को निर्णय करना है। बस्तर में शांति के लिए दोनों पक्षों को सामने आना होगा। (Baij on Shanti Varta)

नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार: शर्मा

वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के शांति वार्ता को लेकर जारी पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन हम कैंप बनाने से नहीं रुकेंगे, हम बस्तर के गांव-गांव तक विकास पहुंचाएंगे। विष्णुदेव सरकार नक्सलियों के साथ किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन नक्सल हिंसा पर कोई समझौता नहीं। शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता को अब लाल आतंक नहीं चाहिए, इसको खत्म करना चाहती हूं। बस्तर की जनता नहीं चाहती कि हमारे गांव तक स्कूल, सड़क, अस्पताल और मोबाइल टावर ना आए। (Baij on Shanti Varta)

Back to top button
error: Content is protected !!