Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार : मल्लखंब की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में रहेगा आकर्षण का केंद्र

Mallakhamb : बलौदाबाजार जिले में पहली बार मल्लखंब (Mallakhamb ) की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कोच पुष्कर दिनकर का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। पुष्कर दिनकर अपने अकादमी के माध्यम से बच्चों को भारत के प्राचीन खेल मल्लखंब (Mallakhamb ) की बारीकियों से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : प्रधान पाठक निलंबित, शराब के नशे में की थी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता

वह विगत आठ वर्षाे से पामगढ़ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे है। उनके खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 36 मैडल और राज्य स्तर पर 102 मेडल अर्जित कर चुके हैं। मल्लखंब की यह कार्यशाला शहर के मुख्य स्थान शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में संचालित हो रही है।

यह भी पढ़े :- शेल्टर होम या मौत का घर? दिल्ली सरकार के आशा किरण में 27 लोगों की मौत, BJP हुई हमलावर

इस प्रशिक्षण शिविर में कुल बीस खिलाड़ी भाग लेंगे जिनका चुनाव शारीरिक परीक्षण लेने के पश्चात किया गया है। प्रशिक्षण उपरांत 15 अगस्त को मुख्य समारोह में उक्त खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है की मल्लखंब भारत की प्राचीन खेल विधा है जिसे योग, जिम्नास्टिक,एरोबिक्स के आयामों के साथ खेला जाता है,मास्टर ट्रेनर के रूप में आएं कोच पुष्कर दिनकर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और कोच हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!