Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : अवैध रेत परिवहन करते 9 वाहन जब्त, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Balodabazar : राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई जिसमें विगत दो दिनों में हाइवा एवं ट्रैक्टर सहित 9 रेत से भरे वाहन ज़ब्त किया गया है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय, PM मोदी के खिलाफ ‘बोटी-बोटी’ वाले बयान पर चार्ज फ्रेम, जा सकती है सांसदी

Balodabazar जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि देर रात एवं सुबह खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई।जांच के दौरान पलारी तहसील तहसील अंतर्गत ग्राम गिधपुरी एवं तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन संलिप्त 9 वाहन जब्त किया गया है।सभी जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है। यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :- दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को सौगात, साय सरकार त्योहार से पहले देगी सैलेरी

गौरतलब है की Balodabazar कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। सोनी ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!