Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, मेला देखकर लौट रहे युवकों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी ठोकर, 3 दोस्तों की मौत…

Balodabazar Accident : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार रात सड़क हादसे (Balodabazar Accident) में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार ट्र्क ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अडानी समूह करेगा बड़ा निवेश, मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने के बाद गौतम अडानी का ऐलान

जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली के तारासिंह गांव के रहने वाले तीन युवक मनोज पटेल 23, पूरन पटेल 21 और सुमन पटेल 24 वर्ष गातापार मेला घुमने के लिए गये थे। शनिवार रात 8 बजे तीनों मेले से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरहाडीह के भारूवाडीह चौक के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक बाइक से उछलकर जमीन पर गिर गये।

यह भी पढ़े :- Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, तीन नक्सली ढे़र

दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा (Balodabazar Accident)हुआ वहां आये दिन एक्सीडेंट होते रहते है। लोगों ने बलौदाबाजार सुहेला मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी भी जताई है।

Back to top button
error: Content is protected !!