Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को दी बड़ी सौगात, दीपावली से पहले दिया ये गिफ्ट

Balodabazar Jile Ko Saugat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय से वर्चुअली कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के लोगों को एक साथ कई सौगात दी है, जिसके तहत विकेंद्रीकरण सुदृढ़ प्रशासन के लिए आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिले के टुण्डरा और सोनाखान तहसील कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री ने जारी की है।

यह भी पढ़ें:- CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर

गौधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालकों,महिला समूहों और गोठान समितियों को 19 लाख 36 हजार 534 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के लिए ऑनलाइन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरण की राशि पूर्व में एक नवंबर को दी जानी थी, लेकिन प्रदेश की जनता की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यह राशि दीपावली से पूर्व अंतरित की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के किसानों, गोपालकों,मजदूरों,को ढे़र सारी बधाई भी दी। (Balodabazar Jile Ko Saugat)

 

CM ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने,फसल उत्पादकता में वृद्धि और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को आदान सहायता राशि दी जा रही है। ताकि लोग अधिक से अधिक आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। इससे पहले दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष  मनोज मंडावी के रविवार 16 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री समेत सभी उपस्थितजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। टुण्डरा तहसील कार्यालय के नवीन भवन शुभारंभ पर वर्चुअली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से जुड़े हुए थे। (Balodabazar Jile Ko Saugat)

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीराम साहू,उपाध्यक्ष नंदकुमारी साहू,स्थानीय पार्षद गण कलेक्टर रजत बंसल,अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने टुण्डरा तहसील कार्यालय के नवीन भवन का फीता काटकर प्रवेश किया। टुण्डरा नवीन तहसील बनने से स्थानीय नागरिकों और आस पास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। टुण्डरा के किसान राजेश साहू ने कहा की कई बार तहसील के छोटे मोटे कार्य के लिए हमे कसडोल जाना पड़ता था। जिससे हमें आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान होता था। (Balodabazar Jile Ko Saugat)

टुण्ड्ररा में तहसील खुलने से याब निश्चित ही समय की भी बचत होगा एवं सभी सुविधाएं हमे प्राप्त होगा। उक्त तहसील के पहले प्रभारी तहसीलदार के रूप में सौरभ चौरसिया कार्य करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के बन्धु, एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, कसडोल तहसीलदार विवेक पटेल,अतिरिक्त तहसीलदार राधेश्याम वर्मा,नायब तहसील सौरभ चौरसिया, पंकज वर्मा सीईओ हिमांशु वर्मा सहित राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। (Balodabazar Jile Ko Saugat)

लाभांवित योजना

  • राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री ने जारी किया है। जिसमें तहसील कसडोल 2867, पलारी 3719, बलौदाबाजार 2579, भाटापारा 2013, लवन 1499,सुहेला 780, सिमगा 2353 हितग्राही शामिल है।
  • इसी तरह गौधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालकों, महिला समूहों और गोठान समितियों को 19 लाख 36 हजार 534 रुपये का भुगतान किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 50 हजार 86 रूपये एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 लाख 86 हजार 448 रूपये भुगतान किया गया है।
  • उसी प्रकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार में 27406 किसानों को 15 करोड़ 83 लाख 71 हजार 266 रूपये, पलारी में 33605 किसानों को 19 करोड़ 44 लाख 29 हजार 44 रूपये, कसडोल में 29476 किसानों को 18 करोड़ 6 लाख 91 हजार 794 रूपये, भाटापारा में 19015 किसानों को 11 करोड़ 54 लाख 89 हजार 432 रूपये, सिमगा में 29298 किसानों को 16 करोड़ 83 लाख 27 हजार 990 रूपये एवं बिलाईगढ़ में 29671 किसानों को 15 करोड़ 72 लाख 93 हजार 826 रूपये भुगतान किया गया है। (Balodabazar Jile Ko Saugat)
Back to top button
error: Content is protected !!