Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण कर यज्ञ स्थल को बनाया हरित

बलौदाबाजार (Balodabazar)। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में 16 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों और नगर के प्रबुद्धजनों ने बैठक की। बैठक में महायज्ञ की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर वृक्षारोपण करते हुए उसे हराभरा और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया।

श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न
श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न

यह भी पढ़े :- IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर और टीम इंडिया के प्लेयर्स में ‘तनातनी’, प्लेइंग-11 से बाहर होगा ये खिलाड़ी

महायज्ञ के कार्यक्रमों की रूपरेखा

महायज्ञ का शुभारंभ 16 जनवरी को बेदी पूजा और कलश पूजा के साथ होगा। दोपहर 1 बजे से संगीतमय कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व भजन गायक दीपक केशरवानी करेंगे। इसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न
श्री गणपति महायज्ञ की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न

17 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा प्रवचन और भजन के कार्यक्रम होंगे।

विशेष कार्यक्रम

17-18 जनवरी: कथा वाचन – सुश्री आराध्या देवी जी (उरला, छत्तीसगढ़)।
19 जनवरी: आशीर्वचन – परम पूज्य शंकराचार्य जी के शिष्य श्री इंदुभवानंद जी महाराज एवं मदकू द्वीप के महंत श्री राम स्वरूप दास जी महाराज।
20 जनवरी: प्रवचन – श्री अशोक शास्त्री जी (धमतरी)।
21 जनवरी: भजन संध्या – दीपक केशरवानी (भाटापारा)।
22 जनवरी: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्याम सेवा मंडल के भजन कार्यक्रम।
23-24 जनवरी: कथा वाचन – सुश्री अदिति किशोरी जी (वृंदावन)।
25 जनवरी: संगीतमय सुंदरकांड पाठ और झांकी।
26 जनवरी: पूर्णाहुति, कलश विसर्जन यात्रा, भोग भंडारा और महायज्ञ का समापन।

सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

यज्ञ समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य महायज्ञ में भाग लेने और तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह महायज्ञ विश्व कल्याण और सर्वजन हित के लिए आयोजित किया जा रहा है। (Balodabazar)

बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, टेशुलाल धुरंधर, योगेश अग्रवाल, समिति के संरक्षक पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री, महेंद्र वर्मा, मोतीराम वर्मा, श्यामसुंदर केशरवानी, सुरेन्द्र जायसवाल, प्यारेलाल सेन, प्रेमनारायण केशरवानी, मोरध्वज श्रीवास्तव, खोडश राम कश्यप।

समिति के अन्य पदाधिकारी

अध्यक्ष: विवेक आनंद तिवारी
सचिव: सपन केशरवानी
सह सचिव: विनय गुप्ता
कोषाध्यक्ष: लक्षमेंद्र अग्रवाल
सह कोषाध्यक्ष: संजयनारायण केशरवानी
व्यवस्थापक: शिवप्रकाश तिवारी, कृष्णानंद अग्रवाल

कार्यकारिणी सदस्य

अभिषेक तिवारी, राजेश केशरवानी, नीलम दीक्षित, महेश ठाकुर, गजेंद्र देवांगन, नवनीत अग्रवाल, आयुष बरनवाल, अशोक गुप्ता, लाला ठाकुर, कृष्णा राजपूत, वीरेंद्र शर्मा, कृष्णकुमार वर्मा, अक्षर अग्रवाल, योगेश शुक्ला, दीप बाजपेयी, प्रमोद शुक्ला, गार्गीशंकर बाजपेयी, रवि यादव, राहुल सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

Back to top button
error: Content is protected !!