Bamboo Boating Centre Bhongapal : मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ

Bamboo Boating Centre Bhongapal : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में तमुर्रा नाला पर बांस नौका विहार केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को कयाकिंग के लिए 5 नावें सौंपीं और संयुक्त वन प्रबंधन समिति को नौका संचालन से जुड़ी सामग्री वितरित की।
मुख्यमंत्री ने प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की और नौकायन गतिविधियों को स्वरोजगार से जोड़ने की सराहना की। (Bamboo Boating Centre Bhongapal)
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और बौद्ध धर्मगुरु भंते आर्य नागार्जुन सुरई ससई विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बौद्ध महोत्सव संयोजक श्री अनिल खोब्रागड़े और बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी भी मौजूद थे। (Bamboo Boating Centre Bhongapal)
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण पर्यटन और आजीविका के नए अवसरों को जन्म देती है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय स्तर पर पर्यटन का विकास हो। (Bamboo Boating Centre Bhongapal)
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नौकायन जैसी गतिविधियों से वन क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी। वहीं महिला समूहों ने सरकार की इस पहल पर आभार जताते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह भी पढ़ें :- सीएम साय ने चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में की शिरकत, समाज की एकता और छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान की सराहना



