Trending

Bappi Lahiri Gold : बप्पी लहरी पीछे छोड़ गए की बेशकीमती आभूषण, जानिए किसे मिलेगा सारा सोना?

Bappi Lahiri Gold : बॉलीवुड सिंगर और म्‍यूजिक डॉयरेक्‍टर बप्‍पी लहरी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके जाने से संगीत प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। ‘डिस्को किंग’ बप्पी अपने संगीत के लिए तो जाने जाते ही थे, इसके साथही साथ ही उनका गोल्‍ड के प्रति लगाव हमेशा चर्चा में रहता था। हमेशा गले में कई मोटी-मोटी चेन, हाथों में भारी भरकम कड़े और कई अंगुठियां उनके पहनावे में शामिल थी और फिर उनकी पहचान भी बन गई थी। बप्पी दा के निधन के बाद हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिर उनके जाने के बाद उनका सोना किसको मिलेगा। बता दें कि बप्पी दा अपने पीछे एक किलो से ज्यादा सोना छोड़ गए हैं।

अब किसे मिलेगी बप्पी दा की जूलरी?

बप्पी दा के निधन के बाद हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिर उनके बेशकीमती जूलरी का क्या होगा। अब उनका सोना किसे मिलेगा? बप्पी दा ने वर्षों से जंजीरें, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े आकर्षक कंगन, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफलिंक जमा किए हैं। ये सभी जूलरी एक प्रोटेक्टिव बॉक्स में है, जो उनके परिवार की विरासत का हिस्सा हैं।

बच्चों ने लिया ये फैसला

परिवार के एक दोस्त ने खुलासा किया कि बप्पी दा के बच्चे, बप्पा और बेटी रीमा ने अपने पिता के गोल्ड जूलरी को संरक्ष‍ित रखने का फैसला लिया है। वे अपने पिता की लेगेसी को हमेशा ऐसे ही रखने का प्लान कर चुके हैं।

बप्पी दा जो चेन और अंगूठी रोज पहनते थे, उन्हें एक अलग डिब्बे में रखा गया है जिसे बप्पी दा हमेशा अपने साथ रखते थे। वहीं सोने के कई तोहफे उनके प्रशंसकों से और उनके साथ काम करने वालों से मिला है। ये सब अब विरासत के तौर पर सुरक्ष‍ित रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bappi Lahiri Death: बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Related Articles

Back to top button