Barish Alert: नहीं थम रहा बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए फिर जारी किया अलर्ट

Barish Alert: देश में कुदरत का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। दरअसल, बारिश और बाढ़ से कई राज्यों के हालात बहुत खराब हो गए हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, बिहार और छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है। इन सभी राज्यों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 24 और 25 अगस्त को फिर से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 200 और मध्यप्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। इधर, उत्तरप्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है।

राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। 16 साल बाद अगस्त महीने में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश हुई। राजधानी में रविवार से लेकर सोमवार रात तक 36 घंटे में ही 14 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। 27 जिलों में हाल बेहाल है। जन-जीवन ठहर सा गया है। लगातार बारिश से नर्मदा, चंबल, बेतवा और शिप्रा समेत तमाम छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। बारिश ने अगले मानसून सीजन की भी आधी जरूरत पूरी कर दी है। भोपाल में बारिश का असर श्मशानों पर भी दिखा। छोला, सुभाषनगर, चांदबड़ के श्मशान में चिताओं के आसपास 2-2 फीट पानी भरा हुआ था। लोग शव को पानी से बचाते अंतिम संस्कार कर रहे थे। (Barish Alert)

पानी में घंटों पड़ा रहा शव

वहीं भोपाल के अल्पना तिराहे पर एक दिव्यांग का शव बारिश के पानी में घंटों पड़ा रहा। लोग इसके पास से गुजरते रहे, अपना काम करते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से चला सिस्टम डिप्रेशन में बदलकर ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ होता हुआ रविवार से दमोह-सागर के बीच ठहर गया था। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल के आसपास हुआ, जिसकी वजह से कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वहीं बुधवार से ज्यादा राहत मिलने की संभावना है। अगस्त के आखिरी दिनों में हल्की बारिश का एक दौर आने की संभावना है। इसके बाद सितंबर में भी बारिश के एक या दो दौर आ सकते हैं। मानसून की विदाई 30 सितंबर के बाद ही संभव है। तब तक बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। (Barish Alert)

मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट 

राजस्थान में पिछले 48 घंटे हुई बारिश के चलते सीजन की 20.35 इंच बारिश दर्ज की गई। कोटा में 20.47 इंच बारिश हुई। आंकड़ों के लिहाज से ये 25.80% ज्यादा है। सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से 716 छोटे-बड़े बांधों में से 200 से ज्यादा ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां सीजन में 19.78 इंच बारिश होती है, जबकि 19.79 इंच बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों के लिए भी राजस्थान में अलर्ट है। 24 अगस्त को जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Me Jahrila saap: छत्तीसगढ़ में मिला भारत का सबसे जहरीला सांप, काटने पर हो जाती है मौत

इधर, टोंक शहर में सोमवार को 9 साल बाद 7 इंच से अधिक बारिश हुई। इससे शहर की कुछ कॉलोनियों में पानी भर गया। सड़कें दरिया बन गईं। जिले में बरसाती नाले में बहने से पति-पत्नी की मौत हो गई। खेत पर जाने के लिए दोनों नाला पार कर रहे थे। वहीं उदयपुर में बाइक से पुलिया पार कर रहे दो युवक बह गए। दोनों की तलाश की जा रही है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। (Barish Alert)

हिमाचल में 207 करोड़ का नुकसान

भारी बारिश के चलते गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से करीब 15 किमी आगे मध्य प्रदेश के अनूपपुर में लैंडस्लाइड होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते 15 से 20 ट्रक फंस गए। वहीं राजेंद्रग्राम-अमरकंटक को जोड़ने वाले किरर मार्ग पर रीटेनिंग वॉल समेत सड़क बह गई है। इसके बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जान और माल दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बीते तीन दिन में 207 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति तबाह हुई है। पूरे मानसून सीजन में 1337 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हो गया है। (Barish Alert)

Related Articles

Back to top button