Bhagwan Vishnu Ki Pooja: इस तरह करें भगवान विष्णुजी की पूजा, पूजा के समय भूलकर भी न करें ये गलती

Bhagwan Vishnu Ki Pooja: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गुरुवार को देवताओं के गुरू बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि जो भक्त भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं, लेकिन इस दिन जाने अनजाने किए गए कुछ काम हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें:- Godhan Yojana: 20 अगस्त को किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राशि ट्रांसफर करेंगे CM

गरुण पुराण के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान से सामने दीया जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन कभी भी सरसों के तेल का दीपक न जलाएं। क्योंकि ये उग्र ग्रहों के पूजन में काम आता है। गुरुवार के दिन देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। भगवान बृहस्पति के सामने दीपक हमेशा जोड़े की संख्या में रखें। जैसे- दो, चार, छह। मगर विषम संख्या में दीपक (Lord Vishnu Ji) न जलाएं। ऐसा करने से शुभ की जगह अशुभ फल मिल सकते हैं। गुरुवार का व्रत रखने वालों को गुरुवार के दिन कभी भी किसी से लड़ाई नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज होंगे और आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। (Bhagwan Vishnu Ki Pooja)

शोर शराबे की जगह न बैठे

गुरुवार के दिन पूजा करते समय शोर शराबे की जगह न बैठे और न ही कलह के महौल में पूजा करें। क्योंकि बृहस्पति देव की पूजा पूर्ण निष्ठा से करनी चाहिए। भगवान विष्णु जी की पूजा करते समय काले कपड़े कभी न पहनें। क्योंकि ये क्रूर ग्रह को दर्शाता है। इससे नकारात्मकता आ सकती है। गुरुवार को कभी भी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान न करें। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं। इससे धन के नाश समेत दुर्भाग्य आ सकता है। गुरुवार के दिन कभी घर में पोंछा न लगाएं। ऐसा करने से धन का नाश हो सकता है। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी घर से जा सकती हैं। (Bhagwan Vishnu Ki Pooja)

उधार न लें और न ही करें रुपयों का लेनदेन

आज के दिन यानी गुरुवार को कभी भी किसी से उधार न लें और न ही रुपयों का लेनदेन करें। ऐसा करने से धन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। गुरुवार के दिन कभी भी किसी भिखारी को झूठा या बासी भोजन न दें। ऐसा करने से आपके घर दरिद्रता आ सकती है। गुरुवार के दिन कभी भी देर से सोकर नहीं उठना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बृहस्पति देव अप्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देना बंद कर सकता है। (Bhagwan Vishnu Ki Pooja)

गुरुवार के दिन न करें इनका सेवन

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक गुरुवार के स्वामी, देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। कहते हैं कि केले के पेड़ में उनका वास होता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी (Lord Vishnu Ji) का वास होता है। इसी वजह से गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाता है। गुरुवार का व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन केले का सेवन/खाना नहीं करना चाहिए। (Bhagwan Vishnu Ki Pooja)

Related Articles

Back to top button