Google Analytics —— Meta Pixel

मिट्‌टी धंसने से दो महिलाओं की मौत, 4 को निकाला गया सुरक्षित

Bhopal Soil Accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मिट्‌टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं चार महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये सभी महिलाएं घर पोतने के लिए तालाब किनारे खुदाई कर रही थी, तभी पीली मिट्‌टी का ढेर उनके ऊपर गिर गया। घटना सूखी सेवनियां इलाके के बालमपुर गांव की है। SP देहात किरण केरकता के मुताबिक सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर पुलिस और SDERF की टीम ने चार महिलाओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जारी किए

मृत महिलाओं की पहचान फिरोजा बी (उम्र 35 साल) और पिंकी आदिवासी के रूप में हुई है। दोनों ही बालमपुर की रहने वाली थी। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भोपाल-रायसेन के बॉर्डर से लगे गांव बालमपुर में 6 महिलाएं तालाब से मिट्टी खोद रही थी, जो अचानक मिट्टी धंसने से मलबे में दब गई। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतकों के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। (Bhopal Soil Accident)

यह भी पढ़ें:- बघेल सरकार ने 88 छात्रों को कराई हेलीकॉप्टर की सैर, बच्चे बोले- कभी नहीं भूलेंगे ये दिन

जानकारी के मुताबिक महिलाएं 7 से 8 फीट तक गहरा गड्‌ढा खोद चुकी थी। इसके बाद दो महिलाएं गड्‌ढे में उतरकर गिली मिट्‌टी खोदने लगी। वे गीली मिट्‌टी खोद-खोदकर ऊपर खड़ी महिलाओं को देती जा रही थी। गड्‌ढा खोखला हो चुका था और भरभराकर इसकी मिट्‌टी ढह गई। ऊपर खड़ी महिलाएं भी नीचे आ गिरी और ऊपर से मिट्‌टी का मलबा। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला। हालांकि 2 लोगों को नहीं बचाया जा सका। (Bhopal Soil Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!