आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, 3 दिनों का करेंगे दौरा
Biden Visit to India: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 समिट के लिए आज यानी 8 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। G-20 समिट 9 और 10 सितंबर को होगा। वे 3 दिनों तक भारत में ही रहेंगे। वे शाम को एयरफोर्स-1 से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें रिसीव कर सकते हैं। 8 सितंबर को बाइडेन PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पहले व्हाइट हाउस ने बताया था कि वो 7 सितंबर से दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। अब व्हाइट हाउस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि वो अमेरिका से जर्मनी के रैम्स्टीन शहर जाएंगे। वहां से भारत आएंगे।
यह भी पढ़ें:- आसियान समिट में शामिल होकर वापस भारत लौटे PM नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर
बाइडेन 9 और 10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। बाइडेन को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहराया जाएगा। बाइडेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की टीम 3 दिन पहले ही भारत पहुंच चुकी है। बाइडेन सीक्रेट सर्विस के 300 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाला सबसे बड़ा काफिला भी उनका ही होगा, जिसमें 55-60 गाड़ियां शामिल होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन के लिए दुनिया की सबसे सेफ कार ‘द बीस्ट’ को भी भारत लाया जा रहा है। इसी कार में बैठकर वो G-20 समिट के लिए जाएंगे। 2026 में G-20 समिट अमेरिका में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसकी अध्यक्षता सौंपेंगे। (Biden Visit to India)
#WATCH मुझे लगता है कि इससे बेहतर विषय कोई नहीं हो सकता था जिसे भारत ने चुना है – एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य। मुझे लगता है कि जब हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हैं तो यह और भी प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि एक देश जो करता है, उसका प्रभाव न केवल उस देश पर बल्कि पूरी… pic.twitter.com/PwMgs4F9jB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
इधर, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया। G20 शिखर सम्मेलन पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कहा कि मुझे लगता है कि इससे बेहतर विषय कोई नहीं हो सकता था जिसे भारत ने चुना है – एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य। मुझे लगता है कि जब हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हैं तो यह और भी प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि एक देश जो करता है, उसका प्रभाव न केवल उस देश पर बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत ने बहुत ही समावेशी दृष्टिकोण अपनाया है और हर किसी को इसमें शामिल करने का प्रयास किया है। (Biden Visit to India)
#WATCH अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं। pic.twitter.com/2DJolp0HtG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023



