Google Analytics —— Meta Pixel

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई: मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैकलिस्ट

Anganwadi Centres in Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centres in Chhattisgarh) में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजे गए सामान की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की। उनके निर्देश पर गठित राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर छह सप्लाई एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की चमक: 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

समिति में विभागीय अधिकारियों के साथ ही तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ भी शामिल थे। समिति ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर सामग्रियों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और कई अनियमितताएं सामने आईं।

ब्लैकलिस्ट की गई एजेंसियां:

  • मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस
  • मेसर्स आयुष मेटल
  • मेसर्स अर्बन सप्लायर्स
  • मेसर्स मनीधारी सेल्स
  • मेसर्स ओरिएंटल सेल्स
  • मेसर्स सोनचिरैया कॉर्पोरेशन

इन एजेंसियों को GeM पोर्टल से प्रतिबंधित कर भविष्य में शासकीय सप्लाई से बाहर कर दिया गया है। खराब सामग्रियों को वापस मंगाकर मानकों के अनुसार नई आपूर्ति कराई गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024-25 में 23.44 करोड़ रुपये की सामग्रियां खरीदी गई थीं, ना कि 40 करोड़ रुपये जैसा कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है। सभी भुगतान केवल गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई यह कार्रवाई सरकार की पारदर्शिता और प्रशासनिक दृढ़ता का प्रमाण है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया है कि बच्चों, महिलाओं और गरीबों से जुड़ी योजनाओं में कोई समझौता नहीं होगा। (Anganwadi Centres in Chhattisgarh)

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा – “बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सेवाओं में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने पूरी पारदर्शिता और तत्परता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। (Anganwadi Centres in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!