Google Analytics —— Meta Pixel

केजरीवाल को बड़ा झटका, SC ने तुरंत ‘आजादी’ से कर दिया इनकार, 23 अगस्त को अगली सुनवाई

Arvind Kejriwal Bail : कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत (Arvind Kejriwal Bail) देने से इनकार कर दिया है। इसका मतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अलावा राखी के त्योहार पर भी केजरीवाल को जेल के भीतर ही रहना होगा। सीबीआई केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ ही सीएम ने जमानत भी मांगी है। उन्हें ईडी केस में पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त तय की है।

यह भी पढ़े :- India Population Report: 2036 तक 152.2 करोड़ हो जाएगी भारत की आबादी

सीएम केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा. सिंघवी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल चुकी है. उन्होंने कोर्ट स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल अंतरिम जमानत की मांग की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अंतरिम जमानत पर फिलहाल विचार नहीं करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने शराब नीति मामले में CBI की ओर से दर्ज केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी. साथ ही उन्होने कोर्ट से जमानत (Arvind Kejriwal Bail) की भी गुहार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जमानत के अनुरोध वाली केजरीवाल की याचिका पर भी अलग से सुनवाई कर रही है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई की।

केजरीवाल ने अपनी याचिका में क्या दिया तर्क?
अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी थी, जिसके बाद सिसोदिया जेल से बाहर आ गए. सिसोदिया को जमानत मिलने के दो दिन बाद ही सीएम केजरीवाल ने अपनी जमानत याचिका दायर की थी. आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने तर्क दिया है कि जिन आधारों पर अदालत ने सिसोदिया को जमानत पर रिहा करना उचित समझा, वे उन पर भी समान रूप से लागू होने चाहिए।

केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जुलाई को किया था गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को इस केस में ED की तरफ से की गई गिरफ्तारी को लेकर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन 26 जून को CBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने की वजह से वो अभी भी जेल में हैं. सुप्रीम कोर्ट से पहले अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका डाली थी, लेकिन वहां उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया और अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट जाने को कहा गया था, जिसके बाद उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Back to top button
error: Content is protected !!