BIG BREAKING : संयुक्त टीम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 700 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त

धमतरी : राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम लीलर और छाती में धान का अवैध भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है पहली बार संयुक्त टीम ने 700 क्विंटल अवैध धान को जप्त किया है चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में अवैध धान का स्टॉक मिलने से खाद्य विभाग भी सकते में आ गया है।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर धमतरी जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 94 खरीदी केंद्र भी बनाया गया है। बाहर से आने वाले अवैध धान की सप्लाई को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम गठित कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भी गांव में धान के अवैध भंडारण पर रोक नहीं लग पाया है इसी कड़ी में मंगलवार को राजस्व और खाद्य विभाग के संयुक्त टीम ने ग्राम लीलर में बलराम सिन्हा ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में छापामार कार्रवाई कर 554 क्विंटल धान को व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी

बताया गया है कि संबंधित व्यापारी की ओर से धान की खरीदी और स्टॉक रजिस्टर मेंटेनेंस न होने के कारण अधिकारियों ने मंडी अधिनियम की धारा 23 के तहत जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की है। इसी प्रकार ग्राम छाती में धान व्यापारी केशव यदु, ईश्वर चंद्राकर, दुष्यंत मेषपाल के यहां 80 क्विंटल, 40 क्विंटल और 30 क्विंटल धान का अधिक भंडारण करना पाया गया। इस तरह कुल 700 क्विंटल अवैध धन को जप्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान SDM विभोर अग्रवाल, तहसीलदार केतन भोयर, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक, नायाब तहसीलदार आकांक्षा साहू, खाद्य निरीक्षक नरेश पिपरे, प्रवीण टिकरिहा और मंडी निरीक्षक मौजूद रहे।

धान का अवैध भंडारण करने वालों में मचा हड़कंप राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई के बाद अब धान का अवैध भंडारण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है सूत्रों की मानें तो अब अन्य गांवों में भी अवैध धान का स्टाक रखने वाले लोग और व्यापारियों ने धान के स्टाफ को अन्यत्र स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है ऐसे में यदि खाद्य विभाग के अधिकारी पैनी नजर रखे तो और भी अवैध धान भंडारण का मामला प्रकाश में आ सकता है।

Related Articles

Back to top button