Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान टू रायपुर ड्रग नेटवर्क में बड़ा खुलासा, 8 नए आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Raipur Drug Network: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते लाई जा रही हेरोइन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहले पकड़े गए 11 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 8 नए पेडलर को गिरफ्तार किया है। इस तरह मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में पकड़े गए आरोपियों के बैंक और ऑनलाइन लेन-देन में 200 से ज्यादा संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इन सभी की प्रोफाइल, खातों और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे राज्यों में भी फैला हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- PM Modi Visit America : टैरिफ जंग के बीच अमेरिका जाएंगे PM मोदी, UNGA समिट में ट्रंप से होगी हाई-वोल्टेज मुलाकात

यह मामला तब सामने आया जब टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार में पुलिस ने छापेमारी कर 11 तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से हेरोइन और नशे के उपकरण मिले थे। इन्हीं की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए 8 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर पंजाब के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। रायपुर और आसपास के इलाकों में इस नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए कई आरोपी पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। आगे और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। (Raipur Drug Network)

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए पंजाब के लवजीत सिंह और राजनांदगांव के सुवित श्रीवास्तव के खातों की जांच के बाद की गई है। पकड़े गए अधिकांश आरोपी पहले खुद नशा करते थे। फिर बाद में तस्करी में उतर गए, जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई होने लगी। पुलिस ने बताया कि कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। जांच में पता चला है कि एक-एक आरोपी के खातों में 35 से 40 बार पैसे का लेन-देन हुआ है। रकम 40 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक की है। सभी आरोपियों का कनेक्शन सीधे सुवित श्रीवास्तव से दिखाई दे रहा है। कई ने उसके खाते में रकम भी जमा की है। पुलिस ने सैफ चिल्ला से जुड़े राजा तालाब इलाके के बाउंसरों की तलाश भी शुरू कर दी है। आशंका है कि पब, बार, क्लब और होटल में सुरक्षा का काम करने वाले ये बाउंसर नाइट पार्टी और फार्महाउस इवेंट्स में ड्रग्स सप्लाई में शामिल हैं। (Raipur Drug Network)

320 लोगों की लिस्ट तैयार

जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य तस्कर सुवित श्रीवास्तव से ड्रग्स लेकर कई लोग अपना नेटवर्क चला रहे थे। वे 1 से 3 ग्राम ड्रग्स खरीदते, आधा ग्राम खुद के लिए रखते और बाकी महंगे दामों पर बेच देते। इससे उन्हें ड्रग्स के साथ पैसा भी मिल जाता। इस तरह का नेटवर्क शहर के नशेड़ियों में तेजी से फैल रहा था। पुलिस ने ऐसे 320 लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिनके बैंक खाते और सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। साथ ही उनकी तलाश जारी है। (Raipur Drug Network)

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • सैय्यद आसिफ अली (35), निवासी- गोलबाजार
  • शिशिर राय (34), निवासी- सुंदरनगर
  • रितुराज ठाकुर (34), निवासी- हीरापुर
  • हुसैन खान उर्फ मुर्गी (32), निवासी- गोकुल नगर
  • मुजम्मिल खान उर्फ बाबा (30), निवासी- ताजनगर
  • छत्रपति अम्भोरे उर्फ दद्दू (30), निवासी- महावीर नगर
  • संतोष धनवानी (29), निवासी- कटोरा तालाब
  • मोहम्मद फोरात अब्बास (22), निवासी- मोमिन पारा
Back to top button
error: Content is protected !!