Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में विदेश से लौटे 3 और यात्री मिले कोरोना संक्रमित,ओमिक्रोन की जांच के लिए सैम्पल भेजे गए भुनेश्वर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में थमे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच विदेशों से लौट रहे यात्रियों ने चिंता बढा दी है। अलग-अलग जगहों से पहुंचे 3 और यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों यात्रियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। डायरेक्टर एपिडेमिक कंट्रोल डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि 3 यात्री विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

 इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था चौपट होते रोजगार जैसे मुद्दों से भाग रही है भाजपा

इनमें दुर्ग की एक महिला और बिलासपुर की एक महिला और पुरुष यात्री शामिल है। 1 महिला यात्री 2 दिसंबर को यूएसए से दुर्ग लौटी थी। इसी तरह 2 दिसंबर को यूएई से एक महिला बिलासपुर और 3 दिसंबर को एक पुरुष यात्री जर्मनी से बिलासपुर आया है।

तीनों यात्रियों को 1 सप्ताह आइसोलेट कर सैंपल की जांच की गई। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ विभाग की ओर से यात्रियों के सैंपल ओमिक्रोन वेरिएंट की जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले विदेश से बिलासपुर लौटे दो यात्रियों के सैंपल निगेटिव आए थे। इनमें ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई थी। छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी बात थी।

Back to top button
error: Content is protected !!