Covid variant JN.1 death : छत्तीसगढ़ में नए कोविड वैरिएंट JN.1 से पहली मौत, मृतक को पहले से थी लंग्स की दो गंभीर बीमारियां
Covid variant JN.1 death : छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से पहली मौत की पुष्टि हुई है। मृतक राजनांदगांव निवासी था, जो लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। रूटीन डायलिसिस के लिए वह रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। यहां कोविड के लक्षण नजर आने पर जांच हुई और वह पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की कंप्लीट मेडिकल हिस्ट्री और एनालिसिस
मरीज को दो पुरानी और गंभीर फेफड़ों की बीमारियां थीं:
-
ILD (इंटरस्टिशियल लंग डिजीज)
-
CPFE (कंबाइंड पल्मोनरी फाइब्रोसिस एंड एम्फीसेमा)
ILD में फेफड़ों के अंदरूनी टिशू सख्त और मोटे हो जाते हैं, जिससे ऑक्सीजन खून में नहीं पहुंच पाती।
CPFE में इसके साथ-साथ फेफड़ों की एयर सैक्स भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे सांस बाहर छोड़ने में दिक्कत होती है।
मरीज पहले से क्रोनिक रेस्पिरेटरी फेलियर से पीड़ित था। कोविड के संक्रमण ने उसकी स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिसे मेडिकल टर्म में एक्सेसरबेशन कहा जाता है। इसी वजह से उसकी मौत हुई। (Covid variant JN.1 death)
प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस 118, रोज मिल रहे औसतन 5 नए मरीज
अब तक प्रदेश में कोविड के 118 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 42 मरीज पिछले पांच दिनों में सामने आए हैं।
सोमवार को मिले 10 नए केस: रायपुर से 3, बिलासपुर से 3, दुर्ग से 2, सरगुजा और महासमुंद से 1-1 मरीज।
यह भी पढ़ें :- Sex Ratio Bihar: बिहार में लिंगानुपात में बड़ी गिरावट, 1000 लड़कों पर अब सिर्फ 891 लड़कियां
24 मई को पहला केस, 23 दिन में आंकड़ा 100 पार
24 मई को पहला केस रायपुर में मिला था। मात्र 23 दिनों में आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया।
वर्तमान में:
-
51 एक्टिव केस
-
66 मरीज ठीक हुए
-
9 ऑक्सीजन सपोर्ट पर
-
1 मरीज ICU में
-
41 होम आइसोलेशन में
डेली ग्रोथ और रिकवरी
-
कोविड की डेली ग्रोथ रेट: 23.1%
-
रिकवरी रेट: 56.41%
इस रफ्तार से अगले 10 दिन में कुल मरीज 167 तक जा सकते हैं, जिनमें 96 मरीज रिकवर हो चुके होंगे।
हाई अलर्ट पर प्रशासन, स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग
पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी जिला अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। (Covid variant JN.1 death)
-
सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
-
आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल कराई गई है।
6 मई को सबसे ज्यादा 17 केस मिले थे
6 मई को एक दिन में 17 नए केस सामने आए थे, जिनमें रायपुर से 11, बिलासपुर से 5 और बालोद से 1 मरीज था। नया वैरिएंट आने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।
अभी तक 9 जिलों में मिले मरीज
अब तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बस्तर, सरगुजा, महासमुंद समेत 9 जिलों में कोविड के मरीज मिल चुके हैं।
मरीजों की स्थिति और खतरे की संभावना
डॉ. आर. के. पांडा (मेकाहारा): ज़्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो रहे हैं। लेकिन जिन्हें पहले से डायबिटीज, लंग्स डिजीज या जो चेन स्मोकर हैं, उनके लिए नया वैरिएंट खतरनाक साबित हो सकता है। (Covid variant JN.1 death)
देशभर में स्थिति
देश में अब तक 108 मौतें हो चुकी हैं। 9 राज्यों को छोड़ दें तो बाकी सभी राज्यों में नया वैरिएंट फैल चुका है।
-
13,604 से अधिक मरीज रिकवर
-
7,264 एक्टिव केस
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नया वैरिएंट कम खतरनाक है और इसकी फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है।



