Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar bride accident News : ससुराल लौट रही दुल्हन की मौत, हादसे के बाद विदाई के जोड़े में ही हुआ अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि

Bihar bride accident News : बिहार के आरा में शादी के अगले ही दिन ससुराल लौट रही दुल्हन की मौत सड़क हादसे में हो गई। हादसा 28 मई को बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरौल गांव के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान गुरुवार को पटना में दुल्हन ललिता देवी (21) की मौत हो गई। दूल्हा मोनू कुमार (25) की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ं :- Snake bite deaths Koriya : कोरिया में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत: मां के साथ पलंग पर सो रहे थे बच्चे, करैत ने काटा

ललिता की विदाई 28 मई की सुबह हुई थी। शादी 27 मई को पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विदाई के बाद वह पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। ललिता पीछे की सीट पर बैठी थी, जबकि दूल्हा आगे की सीट पर था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। (Bihar bride accident News)

दुल्हन को उसी शादी के जोड़े में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया, जिसमें उसकी विदाई हुई थी। हाथों में मेहंदी और पैरों में महावर अब भी लगी थी। गुरुवार को शव ससुराल लाया गया, जहां परंपरा के अनुसार पति को मुखाग्नि देनी थी। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण परिवार ने ससुर ओमप्रकाश उर्फ बधारी यादव को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। (Bihar bride accident News)

दुल्हन के भाई धनजी ने बताया कि ललिता घर में सबसे छोटी थी और परिवार ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर इंतजाम किए थे। उन्होंने कहा, “मैंने खुद उसका कन्यादान किया, नहीं पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगी।”

ललिता चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। पिता दूधनाथ सिंह की 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। दूल्हा पटना के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। (Bihar bride accident News)

Back to top button
error: Content is protected !!