Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar Election Result 2025: रुझानों में फिर नीतीशे सरकार, 150 से ज्यादा सीटों पर आगे NDA

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन 75 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी किसी भी सीट पर बढ़त बनाती नहीं दिख रही है। वहीं निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 11 सीटों पर आगे हैं। फिलहाल सभी मतगणना केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

यह भी पढ़ें:- नौकरी और लोन के नाम पर धोखाधड़ी, बिलासपुर, बलरामपुर और बस्तर में 11 लाख से 72 लाख तक की ठगी

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है, जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है। भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं। ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कुछ ही देर में पता चल जाएगा। जनता ने अपना फैसला सुना चुकी है जनता को सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान चाहिए। इसलिए उन्होंने सही वोट डाला है।

NDA की सरकार बनने जा रही: जायसवाल 

डिप्टी CM और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रथम चरण और दूसरे चरण के चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है। फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया था। जब जनता और मतदाता मन बना लेती है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।

बिहार में नीतीश कुमार की लोकप्रियता: झा 

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है। 20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है। उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है। (Bihar Election Result 2025)

एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है। मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा। इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में कराए गए। मतदान प्रतिशत 67.10% रहा, जो 2020 विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 10% ज्यादा है। यह राज्य में अब तक का रिकॉर्ड मतदान माना जा रहा है। गिनती जारी है, लेकिन अब तक आए रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। (Bihar Election Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!