
Bihar Law and Order: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा है कि अपराध और भ्रष्टाचार पर जो प्रश्न उठा रहे हैं वे पहले स्वयं कसम खाएं कि हम एक भी अपराधी को टिकट नहीं देंगे। किसी भी अपराधी को शरण नहीं पहुंचने देंगे, आपमें ये क्षमता है? करनी कथनी एक करें फिर अपराध भ्रष्टाचार पर प्रश्न उठाएं। RLM अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वे कहां से आकड़ा लाती हैं ये तो वही जानें। उनका चश्मा RJD के समय वाला है, इसलिए उन्हें पुराना दृश्य दिखता होगा। कहीं-कहीं घटना जरूर हुई है लेकिन जिस तरह की बात वो कर रही हैं इसमें सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें:- नाइट क्लब में आग से जान गंवाने वालों की बढ़ी संख्या, अब तक 59 लोगों की हुई मौत, 150 से ज्यादा घायल
बिहार में कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये पता लगाना जरूरी है कि इतने बड़े पैमाने पर हत्याओं में शामिल लोग कौन हैं और क्या इन सबका उस पार्टी से कोई संबंध तो नहीं है जिसकी बात राबड़ी देवी कर रही हैं? कानून व्यवस्था हमेशा किसी भी राज्य की प्राथमिकता होती है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कानून व्यवस्था को अच्छे से संभाल रहा है। RJD के राज में होली के दिन कम से कम 300 हमले और हत्याएं होती थीं। उस समय से अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। राबड़ी देवी पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमें लगता है कि वे केवल नाम की मुख्यमंत्री थीं। (Bihar Law and Order)
कानून व्यवस्था पर कार्यस्थगन प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अपने कार्यकाल के बारे में नहीं पता है तो उनको अपने कार्यकाल के बारे में जानना चाहिए, पता करना चाहिए कि किस प्रकार के अपराध हो रहे थे। जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वे किसी और पर पत्थर नहीं मारा करते। होली के दौरान जो भी घटनाएं हुई हैं उस पर कार्रवाई चल रही है। अपराधियों को सजा होगी। इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है और मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार में अपराधियों की बहार है, ASI रैंक के अधिकारी की हत्या हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास इन घटनाओं पर कहने के लिए दो शब्द भी नहीं हैं। नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हमने 20 साल का NCRB का आंकड़ा निकाला है। (Bihar Law and Order)
तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते 20 साल में राज्य में 60 हजार हत्याएं और 25 हजार बलात्कार हुए हैं। अगर किसी मुख्यमंत्री या गृह मंत्री के राज में सबसे ज्यादा हत्याएं और पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है तो वह नीतीश कुमार हैं। वे कानून व्यवस्था पर बहस नहीं करना चाहते क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है। सत्ता में बैठे लोग केवल लालू यादव और उनके 15 साल को जिम्मेदार ठहराएंगे… ये लोग अपराधियों को बचाने और संरक्षण देने का काम करते हैं। यह सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है इसलिए अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिन लोगों को आम नागरिकों की सुरक्षा में लगाया गया है, अगर वे ही सुरक्षित नहीं हैं, उनकी पिटाई हो रही है तो यहां कौन सुरक्षित है? सब नीतीश जी के राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से कोई सवाल पूछे तो लालू जी जिम्मेदार होते हैं। सत्ता पक्ष को लोगों से पूछो तो लालू जी जिम्मेदार होते हैं। आप 20 साल का बताइए? (Bihar Law and Order)