छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ फिर कड़ा प्रहार, बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर, पढ़ें पूरी खबर
Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बता दें कि 8 नवंबर को सुबह 11 बजे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मौके से 3 नक्सलियों के शव, 1 SLR राइफल, पिस्टल, स्नाइपर समेत बड़ी संख्या में नक्सली सामान बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित
बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें कि बस्तर में बीते 11 महीने के अंदर 192 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही 208 हथियार बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। इसके बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो लगातार जारी है। (Bijapur Naxal Encounter)

छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर (Bijapur Naxal Encounter)
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर (Bijapur Naxal Encounter)
- 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Bijapur Naxal Encounter)



