Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur forest officer attack : डिप्टी रेंजर से मारपीट और वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी तस्करी गिरोह पर कार्रवाई जारी

Bilaspur forest officer attack : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे और वनकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 जून की रात को कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया बीट में हुई थी, जब वन विभाग की टीम सागौन लकड़ी की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने गई थी। रात के अंधेरे में तस्करों के गिरोह ने टीम पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें :- Raipur gold chain robbery : ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन लूटने वाले महाराष्ट्र के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक भी बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरोह संगठित तरीके से इमारती लकड़ी की तस्करी करता है और इसमें एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। हमला करने वालों की संख्या 10 से 12 थी। अब तक सकून बाई (40) और भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड (55) को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपी फरार हैं। (Bilaspur forest officer attack)

घटना के वक्त डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे तस्करों के बीच फंस गए थे। उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गए। अन्य वनकर्मी जैसे-तैसे जान बचाकर भागे और बाद में रेंजर को घायल अवस्था में मौके से उठाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के बेटे दिनेश सिंह गोंड और अंजोर सिंह गोंड भी हमले में शामिल थे, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस बाकी हमलावरों की पहचान कर रही है। (Bilaspur forest officer attack)

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से लकड़ी तस्करी में लिप्त है और वन विभाग व पुलिस के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत के चलते अब तक कार्रवाई से बचते आ रहे थे। करीब सात महीने पहले भी एक तस्करी केस में पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत के आरोप लगे थे, लेकिन तब कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। (Bilaspur forest officer attack)

Back to top button
error: Content is protected !!