Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur highway viral video: लग्ज़री कारों से हाईवे ब्लॉक… वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती

Bilaspur highway viral video: बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर रसूखदार युवाओं द्वारा की गई अराजकता का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लग्जरी कारों की कतारें, हाइवे पर पार्किंग लाइट में फोटोशूट और पार्टी करते युवक साफ नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो महंगी कारें खरीदीं और दोस्तों के साथ उसका जश्न मनाने इस हाईवे पर पहुंचा। वीडियो दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :- High court judgment: 26 साल की लड़ाई के बाद दिवंगत थाना प्रभारी को मिली इंसाफ, हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी का फैसला किया खारिज

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर आठ-दस लग्जरी कारें लाइन से खड़ी हैं, उनके आगे-पीछे भारी वाहन फंसे हुए हैं और बीच सड़क पर कैमरामैन, ड्रोन और युवाओं की मस्ती चल रही है। इस हाईवे जाम से लोगों को भारी परेशानी हुई, लेकिन मौके पर किसी ने कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटाई। (Bilaspur highway viral video)

मामला हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर पुलिस की आलोचना हो रही है। यूजर्स कह रहे हैं कि “कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है, रसूखदारों को छूट है।” (Bilaspur highway viral video)

वेदांश शर्मा ने खुद किया था वीडियो पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, वेदांश शर्मा ने ही अपने इंस्टाग्राम आईडी से यह वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन जैसे ही यह वायरल हुआ, उसकी प्रोफाइल ही डिलीट कर दी गई। हालांकि तब तक वीडियो सोशल मीडिया में फैल चुका था।

अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रभावशाली लोगों के सामने पुलिस भी लाचार है? क्या नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग को घंटों बाधित करना कानून का उल्लंघन नहीं है? (Bilaspur highway viral video)

Back to top button
error: Content is protected !!