Google Analytics —— Meta Pixel

SECL Kusmunda protest: एसईसीएल कार्यालय के बाहर भू-विस्थापित महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

SECL Kusmunda protest: कोरबा, छत्तीसगढ़। SECL कुसमुंडा स्थित कंपनी मुख्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दर्जनों भू-विस्थापित महिलाएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गईं। नाराज महिलाओं ने साड़ी उतारकर विरोध जताया और कहा कि जब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया जाएगा, तब तक वे कार्यालय से नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें:- Bilaspur highway viral video: लग्ज़री कारों से हाईवे ब्लॉक… वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि SECL ने वर्षों पहले उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली, लेकिन आज तक न तो नौकरी दी गई और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला गया। महिला फुलेश्वरी बाई ने कहा, “हमने कई बार दस्तावेज दिए, अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हमारे पास प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।”

कार्यालय का कामकाज ठप

करीब 20-25 महिलाओं ने मुख्य गेट पर डेरा डाल दिया है। इससे SECL का नियमित प्रशासनिक कामकाज ठप हो गया है। इससे पहले, इन महिलाओं ने खदान क्षेत्र में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में कई लोगों को जेल भेजा गया था।

इस बार महिलाओं ने रणनीति बदलते हुए सीधे प्रशासनिक भवन को निशाना बनाया है। उनका कहना है कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, वे हटेंगी नहीं। विभागीय अधिकारी अब इस “नारी शक्ति” के दबाव में हल खोजने में जुटे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!