Bilaspur KYC scam : बिलासपुर में KYC अपडेट के बहाने 26 लाख की साइबर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
Bilaspur KYC scam : बिलासपुर के सकरी निवासी जॉनसन एक्का से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 26 लाख 74 हजार 701 रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपी ने KYC अपडेट के नाम पर मोबाइल कॉल कर बैंकिंग जानकारी और ओटीपी हासिल कर उनके खाते से लोन लेकर रकम उड़ा दी।
यह भी पढ़ें :- Bhilai bangladeshi arrest : भिलाई में दो और बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रही थीं भारत में
पीड़ित ने सकरी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। केस की जांच रेंज साइबर थाना बिलासपुर को सौंपी गई। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच की गई। (Bilaspur KYC scam)
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम उड़ीसा के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद एक विशेष टीम को उड़ीसा भेजा गया। वहां सोनापुर जिले के दीपापल्ली गांव में छापेमारी कर क्रूश्ना लूहा (42), गुलेख कुम्हार (40) और पंकज कुमार खैतान (44) को गिरफ्तार किया गया। (Bilaspur KYC scam)
पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग कर लोगों से ठगी करते थे। मोबाइल और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर तकनीकी जानकारी जुटाई गई और आरोपियों तक पहुंचा गया। (Bilaspur KYC scam)
सावधानी ही बचाव है
- पुलिस ने आम नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है:
- कभी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग या ओटीपी से जुड़ी जानकारी न दें।
- अपना बैंक खाता या सिम किसी और को इस्तेमाल के लिए न दें।
- फर्जी निवेश योजनाओं और व्हाट्सएप ग्रुप से बचें।
- सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
- संदिग्ध लिंक, एप या वेबसाइट से दूर रहें।
- किसी भी ठगी की घटना पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।



