Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Lawyer Rape Case: रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने किया दुष्कर्म

Bilaspur Lawyer Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक वकील ने रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोपी वकील बसंत कैवर्त्य बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का निवासी है।

इसे भी पढ़ें :- Bilaspur Crime News: रेलवे इंस्पेक्टर विनीता साहनी सुसाइड केस में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू हिंसा बनी वजह

कोंडागांव जिले की 21 वर्षीय युवती की शिकायत के अनुसार, उसका एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ कोंडागांव जिले में केस दर्ज कराया। न्याय की तलाश में वह बिलासपुर आई, जहां उसकी मुलाकात वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। (Bilaspur Lawyer Rape Case)

युवती को घुमाने के बहाने ले गया था रिसॉर्ट

वकील ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसका केस लड़ेगा और उसे न्याय दिलाएगा। इसी दौरान उसने युवती को घुमाने के बहाने कोटा क्षेत्र के एक रिसॉर्ट ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर वकील ने उसे धमकी दी और मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। (Bilaspur Lawyer Rape Case)

युवती ने हिम्मत जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत की

युवती ने आरोप लगाया कि सरकंडा क्षेत्र में भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय तक सहन करने के बाद आखिरकार युवती ने हिम्मत जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी वकील बसंत कैवर्त्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (Bilaspur Lawyer Rape Case)

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!