आम आदमी पार्टी के 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, बीजेपी बोली- AAP के नेतृत्व को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता

BJP on AAP: आम आदमी पार्टी के 3 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो गए हैं। साथ ही 4 और सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं। लूट का शासन उन्होंने दिल्ली में किया अब पंजाब में कर रहे हैं। पंजाब की जनता पर जो पैसा खर्च होना चाहिए वो पैसा गुजरात गोवा में वे अपनी राजनीति के लिए कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नियति और नियम बीजेपी में है। प्रधानमंत्री पर सबका विश्वास बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- AAP को सावधान रहना चाहिए…उनके 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं: कांग्रेस
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि AAP की नारी विरोधी और विभाजनकारी नीतियों को अस्वीकार करते हुए राज्यसभा से AAP के 2/3 सांसद AAP का दामन छोड़ चुके हैं। यह वह क्षण जब AAP के नेतृत्व को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि AAP के लिए आज आत्मचिंतन का समय है। अरविंद केजरीवाल को छोड़ना पंजाब के साथ गद्दारी कैसे है ? AAP से कई नेता निकल गए हैं। यह पार्टी कांग्रेस के खिलाफ जन्मी थी। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ और जन लोकपाल के लिए लड़ने के लिए बनी थी। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली पार्टी तानाशाही है। (BJP on AAP)
स्वाति मालीवाल को अपमानित किया: अश्विनी
अश्विनी शर्मा ने आगे कहा कि केजरीवाल की तानाशाही के कारण ही मुझे लगता है कि इस पार्टी को ये दिन देखने को मिला, जो केजरीवाल कहे वही सही है, ऐसा राजनीति में चलता नहीं है। स्वाति मालीवाल को अपमानित किया। 4 साल से AAP पंजाब के लोकतंत्र की हत्या भी कर रही है और पंजाबियों के वोट को अपमानित कर रही है। BJP सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि AAP और उसके नेशनल कन्वीनर अपने नेताओं और जनता का भरोसा खो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि AAP का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया है। आज वे जनता के सामने एक्सपोज हो गए हैं। सच सामने आया है। (BJP on AAP)



