PM नरेंद्र मोदी ने तेजस में भरी उड़ान, कहा- देश की स्वदेशी क्षमताओं पर और बढ़ा भरोसा

PM Modi in Tejas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी। साथ ही कहा कि मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। PM मोदी ने कहा कि तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। ये गजब का एक्सपीरियंस था। इस उड़ान से मेरे अंदर देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में SI भर्ती के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी हद तक बढ़ा दिया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की। बता दें कि तेजस में उड़ान भरने से पहले PM मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL भी पहुंचे थे। तेजस को HAL ने डेवलप किया है। ये सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है। वायुसेना में इसकी दो स्क्वॉ़ड्रन शामिल हो चुकी हैं। (PM Modi in Tejas)

अधिकारियों के मुताबिक मोदी सरकार के दौरान 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट MK 1A तेजस जेट्स की डिलीवरी के लिए 36 हजार 468 करोड़ का ऑर्डर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया गया। इनकी डिलीवरी फरवरी 2024 तक शुरू होगी। उन्होंने कहा कि LCA तेजस के अपडेटेड और ज्यादा घातक वर्जन LCA MK2 के डेवलपमेंट के लिए 9 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। हल्के लड़ाकू विमान तेजस एमके 2 और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA की पहली दो स्क्वॉड्रन के इंजन अब देश में ही बनेंगे। (PM Modi in Tejas)

भारत में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO के प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने 18 नवंबर को बताया था कि अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने मिलकर ये इंजन बनाएंगी। अमेरिका से इसकी सभी मंजूरी मिल गई है। वहीं 7 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। (PM Modi in Tejas)

सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया था और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया था। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी थी। (PM Modi in Tejas)

Related Articles

Back to top button