बिलासपुर में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए

Rahul Gandhi addresses in Bilaspur : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंचे। जहां  जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि, भाजपा धीरे धीरे संविधान के तहत दिए गए आरक्षण को खत्म कर रही है। मैं भाजपा के नेताओं को चैलेंज करता हूं कि, वो कह दें कि हम किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। ये कह दें कि, किसी भी सरकारी सेक्टर को प्रायवेट नहीं करेंगे। अंग्रेजों से कांग्रेस पार्टी वाले संविधान के लिए लड़े थे इसलिए हमें संविधान की अहमियत मालूम है।

यह भी पढ़े :- OMG! बहू को हुआ सास से प्यार, पति से मांगा तलाक़, सास बोली- मुझे बचा लो, जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, भाजपा का आक्रमण प्रायवेट सेक्टर, संविधान, गरीबी पर है। लेकिन ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने, संविधान और गरीबों के अधिकार को बचाने का हो गया है। हम सब मिलकर संविधान की किताब की रक्षा करने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी हो या दुनियाभर की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा कितने लोगो को बेरोजगार बनायेंगी, कितने लोगो का अधिकार खत्म करेगी, दलित और पिछड़ों का अधिकार खत्म करेगी। ये सिर्फ 22 लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए है। (Rahul Gandhi addresses in Bilaspur)

उन्होने कहा कि, जब एक गरीब परिवार का आदिवासी युवक शर्ट खरीदता है तो उसका जीएसटी युवक भरता है और उतना ही अडानी भी जीएसटी जमा करता है। जितना धन भाजपा और मोदी सरकार ने अडानी को दिया है। हम उतनी ही राशि गरीबों को देने जा रहे हैं। भाजपा और केंद्र सरकार अडानी को करोड़पति बना रही है और हम करोड़ों को लखपति बनाने जा रहे है। पुरुष 8 घण्टे काम करते हैं लेकिन महिलाएं बाहर फिर घर मे मिलाकर 16 घण्टे काम करती हैं। देश के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। इस लिस्ट में शामिल महिला के बैंक अकाउंट में साल के 1 लाख रु दिया जाएगा। (Rahul Gandhi addresses in Bilaspur)

कानून बनाकर MSP देने जा रहे हैं- राहुल

हिंदुस्तान को बेहतर ट्रेंड फोर्स मिलेगी और नरेंद्र मोदी की बेरोजगारी की दीवार को तोड़कर गिरा देंगे।
किसानों से दो बातें कहना चाहता हूं। सरकार आएगी कर्जा माफ होगा और एमएसपी देने जा रहे हैं। कानून बनाकर मिनिमम सपोर्ट प्राइज देने जा रहे हैं।
मोदीजी की सरकार ने युवाओं को बहुत तंग किया। नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी लेकर आई। इतनी बेरोजगारी कभी 45 साल में नहीं थी।
कांग्रेस देश के करोड़ों बेरोजगारों, डिप्लोमा होल्डर्स को ऐप्रैंटिसशिप का अधिकार देने जा रही है।
कांग्रेस सरकार गारंटी देगी एक साल की नौकरी पक्की। बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और एक साल के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button