Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी ने लिया अयोध्या में हार का बदला, मिल्कीपुर विधानसभा में खिला ‘कमल’

BJP Won Milkipur Election: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या में मिली हार का बदला ले लिया है। भाजपा ने मिल्कीपुर सीट पर जीत दर्ज की है। साथ ही 8 साल बाद समाजवादी पार्टी से मिल्कीपुर विधानसभा छीन लिया है। बीजेपी ने मिल्कीपुर में इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंदभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61 हजार 636 वोट से हराया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी से अवधेश प्रसाद साल 2012 में 39 हजार 237 वोट से जीते थे। मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान को 1 लाख 46 हजार 291 और सपा के अजीत प्रसाद को 84 हजार 655 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:- Delhi Election Result: बीजेपी ने 48 सीटों पर दर्ज की जीत, 62 से 22 सीटों पर सिमटी आम आदमी पार्टी  

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा सपा के परिवारवाद और झूठ की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाता है। इसने डबल इंजन सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को अंगीकार किया है। लगभग 61,000 वोटों से भाजपा के चंद्रभान पासवान की विजय इस बात को प्रमाणित करती है कि जनता का विश्वास डबल इंजन की सरकार पर है। (BJP Won Milkipur Election)

यह भी पढ़ें:- Delhi Election Result 2025 : बीजेपी मना रही दिल्ली जीत का जश्न, बोले पीएम मोदी – दिल्ली को आप-दा से मुक्त होने का सुकून

उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है और ऐतिहासिक दिन है। हमने दिल्ली जीती जैसे देश जीत लिया, हमने मिल्कीपुर जीता जैसे उत्तरप्रदेश 2027 का जीत लिया। सपा, AAP और कांग्रेस पार्टी समाप्तवादी पार्टी हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अयोध्या की जनता ने पहले से ही यह तय कर रखा था कि किसी भी हालत में समाजवादी पार्टी के अहंकार को चूर करना है और आज समाजवादी पार्टी का अहंकार चूर हो गया है। (BJP Won Milkipur Election)

Back to top button
error: Content is protected !!